BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मधुपुर में तमाड़ की तरह मुहँ की खाएगी झामुमो: बाबूलाल मरांडी

by bnnbharat.com
March 22, 2021
in समाचार
सीएम के विधानसभा क्षेत्र में युवती के साथ थाना प्रभारी ने की बदसलूकी
Share on FacebookShare on Twitter

गंगा नारायण सिंह ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन, कहा गांव गरीब किसान की सेवा लक्ष्य

मधुपुर:- मधुपुर उप चुनाव से पूर्व गंगा नारायण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, सारठ के विधायक व पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, देवघर के विधायक व जिलाध्यक्ष नारायण दास ने माला व पट्टा पहनाकर गंगा नारायण सिंह का स्वागत किया. इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने गंगा नारायण सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करना है. गांव गरीब किसान के लिए प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे अभियान को आगे बढ़ाना है.

गंगा नारायण सिंह के पार्टी में आने से देवघर जिला ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में पार्टी को एक मजबूती मिलेगी.        

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सरकार के जनविरोधी कार्यकलाप और जनता की नाराजगी को भांपते हुए व चुनाव की हार के डर से अपने प्रत्याशी को विधायक बनने के पूर्व ही मंत्री बनाया है. किन्तु झामुमो तमाड़ की हार भूल गयी है. शिबू सोरेन मुख्यमंत्री होते हुए भी चुनाव हार गए थें. मधुपुर में भी यही होने वाला है. भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस्ड पार्टी है, पार्टी की जीत सुनिश्चित है.

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के सवा साल के कार्यकाल से जनता ऊब चुकी है, मधुपुर की जनता इस चुनाव में करारा जवाब देगी.

वही गंगा नारायण सिंह ने कहा कि गांव गरीब व किसान की निस्वार्थ सेवा के लिए भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन किया है. भाजपा की सिपाही होने के नाते निस्वार्थ कार्य करूँगा. अटल बिहारी बाजपेयी और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानता हूँ. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास जी,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जी का आभार प्रकट करते हुए कहा भाजपा का सिपाही होने के  नाते पूरी ईमानदारी, पूरे विश्वास और निष्ठा के साथ कार्य करूँगा.

मिलन समारोह का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक व धन्यवाद ज्ञापनदेवघर जिलाध्यक्ष एवम विधायक नारायण दास ने किया. मौके पर पार्टी के समर्थक  कार्यकर्ता मौजूद थें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

AIMPLB ने बेटियों की हिफाजत के लिए शुरू किया अभियान

Next Post

मानव सेवा कर स्वावलंबन की ओर झारखण्ड की बेटियां

Next Post
1008 लाईट हाउस निर्माण मामले में सीएम से विचार कर फैसला लेंगे-मंत्री

मानव सेवा कर स्वावलंबन की ओर झारखण्ड की बेटियां

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d