रांची: झारखण्ड विधानसभा चुनावों के एलान होते हीं राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है. झा मु मो में भाजपा को शिकस्त देने के लिए अपना प्रयास तेज कर दिया है और झारखण्ड में 30 नवंबर से शुरू हो रहे चुनाव में झा.मु.मो ने अपनी सरकार बनने का दावा किया है. इसी को देखते हुए झा.मु.मो ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची 8 नवंबर को जारी करने का एलान कर दिया है. यह जानकारी पार्टी के प्रवक्ता विनोद पाण्डेय ने दी है.

