रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रधान कार्यालय में पार्टी के कोई सदस्य सुबह से पार्टी कार्यालय में अपना चेहरा नहीं दिखा रहे. सभी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. पार्टी के ज्यादातर नेता सीएम आवास में चुनाव परिणामों के इंतजार में बैठे हुए हैं. इसके कारण से पार्टी का केंद्रीय कार्यालय पूरी तरह से खाली और वीरान पड़ा हुआ है.

