BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपडेट: नहीं रहे जेएमएम के फाउंडर मेंबर साइमन मरांडी

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in Uncategorized
अपडेट: नहीं रहे जेएमएम के फाउंडर मेंबर साइमन मरांडी
Share on FacebookShare on Twitter

पांच बार विधायक, दो बार सांसद बने, अपनी पत्नी को भी चार बार विधायक बनाया, अभी पुत्र हैं विधायक

पाकुड़: झारखंड मुक्ति मोर्चा के फाउंडर मेंबर साइमन मरांडी का निधन कोलकाता के नेताजी हॉस्पिटल में सोमवार देर रात्रि को हो गया. साइमन मरांडी विगत एक माह से कोलकाता में इलाज करा रहे थे.

ह्रदय रोग के अलावे कई गभीर रोग से ग्रसित साइमन मरांडी के साथ इलाज के दौरान उनके विधायक पुत्र दिनेश विलियम मरांडी सहित उनका परिवार कोलकाता में ही उनकी देखभाल कर रहे थे.

साइमन मरांडी दो बार राजमहल क्षेत्र के सांसद और पांच बार विधायक तथा झारखंड राज्य के मंत्री भी रहे. इनके व्यवहार और अपनापन के कारण क्षेत्र के लोग इन्हें दादा के नाम से ज्यादा पुकारते थे.

उन्होंने पाकुड़, साहिबगंज, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, देवघर यानी पूरे संताल परगना में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जमीन मजबूत करने नये लोगों को पार्टी में लाकर संगठन को मजबूत करने में अपनी सूझबूझ दिखाते हुए पूरी ताकत लगायी थी. जिसका लाभ भी झामुमो को मिला.

गुरु जी (शिबू सोरेन) को संताल की जमीन में दिशोम गुरु बनाने वालों में एक नाम साइमन मरांडी तो दूसरा नाम सूरज मंडल भो आता है. आज सुबह कोलकाता से स्वर्गीय साइमन मरांडी का शव पाकुड़ जिला स्थित उनके हिरणपुर आवास के लिए निकल चुका है.

परिजनों ने बताया कि 14 अप्रैल यानी कल उनके शव को उनके लिटीपाड़ा प्रखंड के ताल पहाड़ी डुमरिया स्थित उनके पैतृक आवास के निकट दफनाया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना के दौरान ‘बेड और इलाज’ के समुचित जानकारी के लिए तैनात इंसीडेंट कमांडर से करें संपर्क

Next Post

MP सरकार खरीदेगी ‘ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 1 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन’

Next Post
महाकाल की शरण में जाने से नहीं माफ होंगे पाप: शिवराज

MP सरकार खरीदेगी 'ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 1 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d