BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झामुमो के नवनिर्वाचित विधायकों ने शिबू सोरेन का लिया आशीर्वाद

by bnnbharat.com
December 24, 2019
in समाचार
झामुमो के नवनिर्वाचित विधायकों ने शिबू सोरेन का लिया आशीर्वाद

झामुमो के नवनिर्वाचित विधायकों ने शिबू सोरेन का लिया आशीर्वाद

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नयी सरकार गठन को लेकर बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है. वहीं चुनाव परिणाम के बाद झामुमो टिकट पर चुनाव जीतने वाले नवनिर्वाचित विधायक मंगलवार को पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचे और आशीर्वाद लिया. वहीं पूर्ण बहुमत को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा में उत्साह का माहौल है.

झामुमो के नवनिर्वाचित विधायकों ने शिबू सोरेन के आवास पर पहुंच कर आशीर्वाद लिया. कोई गुरुजी का पांव छू कर आशीर्वाद ले रहा है और कोई शीष नवा कर. गुरुजी भी आह्लादित नजर आये. वे सबसे हाल पूछ रहे हैं. बीच- बीच में नसीहतें भी देते नजर आये.

मनोहरपुर से चुनाव जीती जोबा मांझी, खरसावां से दशरथ गागराई, डुमरी से जगरनाथ महतो, गांडेय से सरफराज अहमद, चक्रधरपुर से सुखराव उरांव, सरायकेला से चंपई सोरेन, जुगसलाई से मंगल कालिंदी, इचागढ़ से सविता महतो, गिरिडीह से सुदिव्य कुमार सोनू ,चाईबासा से दीपक बिरूआ, मझगांव से निरल पूर्ति, घाटशिला से रामदास सोरेन, सिसई से जिगा पाहन रांची पहुंचे चुके है.

बाकी विधायकों के भी दोपहर बाद रांची पहुंचने की संभावना है. आज ही जेएमएम विधायकों के साथ हेमंत सोरेन की बैठक होने वाली है. इसमें सरकार गठन की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी. झामुमो के कई पुराने चेहरे ने जीत हासिल की है, इनमें शिकारीपाड़ा से नलिन सोरेन की छठी बार जीत हुई है.

सरायकेला से चंपई सोरेन पांचवी बार चुनाव जीते हैं. महेशपुर से स्टीफन मरांडी दूसरी बार चुनाव जीते हैं. जबकि दुमका से वे पहले पांच बार जीत चुके हैं. बोरियो से लोबिन हेंब्रम भी तीसरी बार चुनाव जीते हैं. डुमरी से जगरनाथ महतो की चौथी जीत है. चाईबासा से दीपक बिरुआ की लगातार तीसरी जीत है. जामा से सीता सोरेन की यह तीसरी जीत है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्य सचिव और डीजीपी ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की

Next Post

मोदी कैबिनेट ने NPR को दी हरी झंडी, जारी हुआ 8500 करोड़ रुपये का बजट

Next Post
मोदी कैबिनेट ने NPR को दी हरी झंडी, जारी हुआ 8500 करोड़ रुपये का बजट

मोदी कैबिनेट ने NPR को दी हरी झंडी, जारी हुआ 8500 करोड़ रुपये का बजट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d