BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

JMM के मनोनीत विधायक का निकला भव्य विजय जुलूस

by bnnbharat.com
December 30, 2019
in समाचार
JMM के मनोनीत विधायक का निकला भव्य विजय जुलूस

झामुमो के मनोनीत विधायक का निकला भव्य विजय जुलूस

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला(सिसई): सिसई विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन से जीत दर्ज कर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी एवं मनोनीत विधायक ने सोमवार को भव्य विजय जुलुश निकाला.

जुलूस में जिगा मुंडा ने जनता को हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार एवं धन्यवाद किया. जुलूस में जिगा मुंडा के साथ झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रवि उरांव भी शामिल थे.

जीत दर्ज होने के बाद से ही क्षेते में विजय जुलुश निकालने को लेकर चर्चाएं जोरो पर थी. परन्तु तीन दिन पूर्व हुए झामुमो एवं कांग्रेस के सम्मिलित बैठक में सोमवार को विजय जुलुश निकालने को लेकर सहमति बनी थी.

15 वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद मिली शानदार जीत

2019 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से झामुमो के प्रत्याशी जिगा सुसारन होरो ने भाजपा के सिटिंग विधायक डॉ. दिनेश उरांव को 38440 वोट से जबरदस्त मात देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

मुंडा पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के डॉ. दिनेश उरांव से मात्र ढाई हजार मतों से हार गए थे. इस हार के बीच उन्होंने हिम्मत को और मजबूत करते हुए प्रयास एवं जनता के बीच खुद के प्रति विश्वास जोरदार कायम किया और इसमें सफल भी रहे.

पिछले 15 साल के राजनीतिक सफर में जिगा मुंडा ने काफी मेहनत की, जिसका सफल परिणाम जनता ने उन्हें दिया है. उन्होंने सिसई की जनता का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे अपने नेता के तौर पर चुनकर अडिग विश्वास को कायम रखा है, मैं आप लोगों के उम्मीद पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा एवं आपकी समस्या को सिरे से लेते हुए निदान करने का प्रयत्न करूंगा.

मुंडा के सैकड़ों समर्थक जुलुश में रहे मौजूद

जुलूस झामुमो कार्यालय कुदरा मोड़ सिसई से शुरू होकर मेन रोड, थाना रोड होते हुए सरना स्थल पर सभा का रूप लेकर समाप्त हुआ. जिगा मुंडा के समर्थक भारी संख्या में जुलूस में जमे थे. जुलूस के क्रम में समर्थक पटाखे फोड़ते नजर आ रहे थे.

जुलूस में सैकड़ों की संख्या में समर्थक डीजे की धुन पर थिरक रहे थे. साथ ही उत्साहित होकर एक दूसरे अबीर गुलाल लगाकर विशाल जीत की बधाई दी.

जुलूस में विशाल जीत दर्ज किए मनोनीत विधायक जिगा सुसारन होरो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रवि उरांव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बैबुल अंसारी, झामुमो-कांग्रेस युवा नेता सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ढुलू महतो जनता की समस्याओं से हुए अवगत

Next Post

चोरो के आतंक से धनबाद परेशान

Next Post
चोरो के आतंक से धनबाद परेशान

चोरो के आतंक से धनबाद परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d