रांचीः रांची जेएन कॉलेज धुर्वा के एक शिक्षक और एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं इसकी जानकारी प्रिंसिपल डॉ बीपी वर्मा ने रांची यूनिवर्सिटी को दी इसके बाद कॉलेज बंद करने का घोषणा कर दी. प्रिंसिपल ने इसकी जानकारी छात्र संघ संयुक्त सचिव रवि कुमार साहनी को भी दी. रवि साहनी ने इसकी सूचना रांची मेयर आशा लकड़ा को दी. और परिसर को सेनेटाइज करने का आग्रह किया.

