BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

JNU का गार्ड अब बनेगा स्टूडेंट, प्रवेश परीक्षा पास की, अब रशियन भाषा पढ़ेंगे

by bnnbharat.com
July 17, 2019
in समाचार
JNU का गार्ड अब बनेगा स्टूडेंट, प्रवेश परीक्षा पास की, अब रशियन भाषा पढ़ेंगे
Share on FacebookShare on Twitter

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का एक गार्ड  अब एक स्टूडेंट बनकर कक्षाओं में भाग लेगा. जेएनयू में गार्ड की नौकरी कर रहे रामजल मीणा ने दिन रात मेहनत कर जेएनयू की प्रवेश परीक्षा पास की है. रामजल मीणा नौकरी के साथ प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. रामजल मीणा पिछले 5 सालों से जेएनयू में गार्ड की नौकरी कर रहे हैं. खास बात ये है कि रामजल मीणा ने प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बीए रशियन भाषा पाठ्यक्रम में एडमिशन लिया है. 33 वर्षीय रामजल मीणा  राजस्थान के करौली जिला के निवासी हैं. रामजल तीन बच्चों के पिता हैं. जेएनयू प्रवेश परीक्षा में पहली बार उपस्थित हुए मीणा ने कहा, “मैने नवंबर 2014 में जेएनयू में काम करना शुरू किया. मैने यहां का शैक्षिक वातावरण देखा और तब मैने एक छात्र के रूप में यूनिवर्सिटी ज्वाइन करने के बार में सोचना शुरू किया.”

उन्होंने बताया कि उन्होंने 2002 में 12वीं की परीक्षा पास की थी. मीणा ने कहा, “मैंने कई ऐप डाउनलोड किए हैं और जिनका इस्तेमाल में करेंट अफेयर्स की जानकारी के लिए करता हूं. इसके अलावा, जब मैंने जेएनयू में पढ़ाई करने की इच्छा व्यक्त की, तो परिसर के कई छात्रों ने मुझे अध्ययन सामग्री के साथ मदद की”  मीणा काम करने के बाद रोज 4 घंटे प्रवेश परीक्षा की तैयारी करते थे. उन्होंने कहा, ”मैं परिसर के छात्रों और प्रोफेसरों के साथ जुड़ता था. यहां हर किसी ने मुझे प्रोत्साहित किया”

मीणा ने कहा, “मेरी कक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं. मेरी नौकरी का क्या होगा और मैं अपने परिवार की देख भाल कैसे करूंगा इसकी मुझे चिंता है. लेकिन मुझे उम्मीद है कि कोई रास्ता जरूर निकलेगा.” उन्होंने कहा, “मैं इन दिनों यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी कर रहा हूं. हमें नहीं पता कि भविष्य में क्या होने वाला है.” बता दें कि रामजल मीणा जेएनयू मुख्य द्वार के सामने मुनिरका गांव में एक किराए के आवास में रहते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमरनाथ दर्शन में टूटा 4 साल का रिकॉर्ड,16 दिनों में दो लाख श्रद्धालुओं ने की अमरनाथ यात्रा

Next Post

कर्नाटक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज, तय हो सकती है 14 माह पुरानी सरकार की किस्मत

Next Post
कर्नाटक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज, तय हो सकती है 14 माह पुरानी सरकार की किस्मत

कर्नाटक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज, तय हो सकती है 14 माह पुरानी सरकार की किस्मत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d