BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जो बाइडेन ने पुतिन को बताया ‘हत्याेरा’, रूस ने वापस बुलाया राजदूत

by bnnbharat.com
March 18, 2021
in समाचार
जो बाइडेन ने पुतिन को बताया ‘हत्याेरा’, रूस ने वापस बुलाया राजदूत
Share on FacebookShare on Twitter

बीएनएन डेस्कः अमेरिका -रूस के बीच एक बार फिर से शीत युद्ध की आहट दस्तक देने लगी है. डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल से चुनाव प्रभावित करने के रूस पर लग रहे आरोपों ने एक बार फिर सिर उठाया है वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘हत्यारा’ बता दिया. इसकी प्रतिक्रियास्वरूप भड़के रूस ने वॉशिंगटन में मौजूद रूसी राजदूत को ‘सलाह-मशविरा’ के लिए वापस बुला लिया है. माना जा रहा है कि अपेक्षा के अनुरूप बाइडन के शासनकाल में भी रूस से गतिरोध बढ़ेगा. एक लिहाज से दो महाशक्तियों के बीच यह शीत युद्ध की एक आहट है.

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्र पति जो बाइडेन के रूसी राष्ट्र पति व्लाषदिमीर पुतिन को ‘हत्याभरा’ बताए जाने के बाद दोनों ही देशों के बीच संबंध रसातल में पहुंच गए हैं. बाइडेन ने यह भी कहा कि पुतिन को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. इस बीच रूस ने अमेरिकी राष्ट्रापति के आरोपों को खारिज किया है. ताजा तनाव उस समय भड़का जब अमेरिका के खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस ने 2020 में हुए राष्ट्रनपति चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया था. अमेरिका ने यह आरोप तब लगाया है जब उसने अलेक्सीो नवेलनी को जहर दिए जाने के बाद रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिया था. इन प्रतिबंधों में रूसी खुफिया सेवा एफएसबी शामिल थी.

इसके बाद अमेरिका के राष्ट्र पति जो बाइडेन ने पुतिन हत्यागरा करार दिया कहा कि रूसी राष्ट्रकपति को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. माना जा रहा है कि इस बयान के बाद रूस ने अमेरिका को कड़ा संदेश देने के लिए अपने राजदूत को वापस बुलाया है. इससे पहले ट्रंप ने रूसी राष्ट्र पति की तारीफ की थी उनका पक्ष भी लिया था. रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वॉशिंगटन स्थित रूसी राजदूत अनातोली अंटोनोव को अमेरिका के साथ संबंधों पर सलाह के लिए वापस बुलाया गया है. रूस ने यह भी कहा कि वह नहीं चाहता है कि अमेरिका के साथ उसके रिश्तेय ऐसी जगह न पहुंच जाएं जहां से वापस न आया जा सके. इससे पहले 1988 में रूस ने इराक में संयुक्त  हमले के विरोध में अमेरिका ब्रिटेन से अपने राजदूत को वापस बुला लिया था. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इसका कुछ खास असर नहीं पड़ा था. इससे पहले अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में कहा गया था कि पुतिन ने अमेरिका में गत नवंबर में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में ट्रंप की मदद करने के अभियानों को मंजूरी दी थी. एक खुफिया रिपोर्ट में यह बताया गया है कि रूस ईरान ने चुनाव नतीजों को प्रभावित करने की व्यापक कोशिशें की थीं, लेकिन ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि किसी विदेशी दखल से मतों या मतदान प्रक्रिया पर कोई असर पड़ा हो. राष्ट्रीय खुफिया कार्यालय के निदेशक के कार्यालय से मंगलवार को जारी रिपोर्ट में अमेरिका में 2020 में हुए चुनावों में विदेशी दखल का विस्तृत आकलन दिया गया है. इस बीच राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को एबीसी के कार्यक्रम ‘गुड मार्निंग अमेरिका’ पर प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा कि पुतिन के गलत कामों के नतीजे सामने आयेंगे ‘वह जो कीमत अदा करने जा रहे है, आप जल्द ही देखेंगे.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस ले सकता है मौसमी बीमारी का रूप: संयुक्त राष्ट्र

Next Post

समस्तीपुर में फसल काटने को लेकर भिड़े दो गुट, जमकर हुई फायरिंग, कई घायल

Next Post
समस्तीपुर में फसल काटने को लेकर भिड़े दो गुट, जमकर हुई फायरिंग, कई घायल

समस्तीपुर में फसल काटने को लेकर भिड़े दो गुट, जमकर हुई फायरिंग, कई घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d