BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जो रूट ने बनाया रिकॉर्ड, जड़ा दोहरा शतक

by bnnbharat.com
February 6, 2021
in समाचार
जो रूट ने बनाया रिकॉर्ड, जड़ा दोहरा शतक
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का शानदार फॉर्म जारी है. चेन्नई में अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलते हुए उन्होंने दोहरा शतक जड़ा. भारत के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन जो रूट के नाम बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ. 

चेन्नई टेस्ट में जो रूट 200 से ज्यादा रन बना चुके हैं. टेस्ट मैचों में रूट की यह लगातार तीसरी 150 या उससे ज्यादा की पारी है. वह लगातार 150 प्लस स्कोर करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं. रूट ने इससे पहले श्रीलंका में खेले दो टेस्ट मैचों में 228 और 186 रनों की पारी खेली थी. 

लगातार सबसे ज्यादा 150 प्लस स्कोर का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम है. उन्होंने साल 2007 में 4 बार लगातार 150 प्लस का स्कोर बनाया था. दूसरे नंबर पर विली हेमंड (1928-29) हैं. उन्होंने 3 बार ये कारनामा किया. वहीं महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास, मुदस्सर नजर और न्यूजीलैंड के टॉम लैथम (2018-19) भी 3-3 बार ये उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं. 

चेन्नई टेस्ट में जो रूट एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं. वो करियर के 98वें, 99वें और 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले वो दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. जो रूट ने इससे पहले श्रीलंका में खेले अपने 98वें और 99वें टेस्ट मैच में शतक जड़ा था. इसके अलावा 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले जो रूट इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी हैं, जबकि ओवरऑल 9वें खिलाड़ी हैं. रूट से पहले इंग्लैंड के कॉलिन काउड्रे और एलेक स्टीवर्ट ने यह कारनामा किया था. 

अन्य की बात करें तो वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनीज, पाकिस्तान के जावेद मियांदाद और इंजमाम उल हक और साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला ने भी ऐसा किया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग ने दोनों पारियों में शतक जड़ा था.

जो रूट इसके अलावा 100वें टेस्ट में 150 प्लस रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हो गए हैं. उनसे पहले पाकिस्तान के इंजमाम उल हक ने ये कारनामा किया था. उन्होंने 2005 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में 184 रन बनाए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टीम इंडिया खेलेगी नॉन स्टॉप क्रिकेट, 2 साल के लिए शेड्यूल जारी

Next Post

‘PNB Bank’ शेयर बिक्री से जुटाएगा 3,200 करोड़ रुपये

Next Post
बगैर सब्सिडी दिये पीएनबी के लोन वसूले जाने की शिकायत पर डीसी ने दिये जांच के आदेश‍

'PNB Bank' शेयर बिक्री से जुटाएगा 3,200 करोड़ रुपये

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d