रांचीः भाजपा के झारखंड प्रभारी ओम माथुर ने शुक्रवार को जोहार जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया. जनआशीर्वाद रथ प्रस्थान करवाते हुए ओम माथुर ने कहा कि झारखंड की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने एवं जन-जन तक विकास संदेश को पहुंचाने की सार्थक पहल करते हुए यह जोहार जनआशीर्वाद यात्रा प्रारंभ की गई है. विकास इस सरकार की प्राथमिकता भी है और प्रतिबद्धता भी. इस डबल इंजन की सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया है एवं इसी का परिणाम है कि आज जनता भाजपा के साथ पूरी निष्ठा के साथ खड़ी है.
लोकतंत्र में जनता ही जनार्दनः यादव
मौके पर झारखंड सह प्रभारी नंद किशोर यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है और इस जोहार जनआशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हम गांव-गांव, गली-गली, घर-घर पहुंचकर सरकार की 5 साल की उपलब्धियों को जनता से साझा करेंगे एवं जनता से आशीर्वाद मांगेंगे. उन्होंने आगे कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जनआशीर्वाद प्राप्त कर भाजपा निश्चित तौर पर इस बार 65 प्लस का आंकड़ा प्राप्त करेगी. मौके पर मौजूद जोहार जनआशीर्वाद यात्रा के प्रभारी एवं रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि जनआशीर्वाद रथ संथाल परगना प्रमंडल से शुरू होकर कोल्हान प्रमंडल, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल होते हुए पलामू प्रमंडल तक जाएगी, जिसमें विभिन्न जगहों पर भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेता रथ यात्रा से जुड़ेंगे, साथ ही साथ संथाल परगना प्रमंडल के सभी 18 विधानसभा में 18 सितंबर को जोहार जनआशीर्वाद यात्रा का उद्धघोष भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा जनसभा के माध्यम से किया जाएगा.
ये रहे उपस्थित-
मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, सांसद सुनील सिंह, अन्नपूर्णा देवी, राज्य सरकार के मंत्री सीपी सिंह, सरयू राय, अमर बाउरी, रणधीर सिंह विधायक नवीन जायसवाल, राम कुमार पाहन, हरे कृष्ण सिंह, निर्भय शाहबादी, राज सिन्हा, गंगोत्री कुजूर, विमला प्रधान, राधा कृष्ण किशोर, राजकुमार यादव, जयप्रकाश वर्मा, विरंची नारायण प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साहू मनोज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता जे. बी. तुबिद, प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल वर्णवाल, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, तारिक इमरान, ज्योतिरेस्वर सिंह, नीरज पासवान, अमित सिंह, आरती सिंह, सोना खान, अमरदीप यादव, प्रेम मित्तल, उमाशंकर केडिया, बसंत मित्तल सहित काफी लोग मौजूद थे.

