अशोकनगर: शुक्रवार को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल प्रमोद शुक्ला ने जिला मुख्यालय स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस पहुंचकर10 जुलाई 2020 से चल रही ईव्हीएम मशीनों की एफएलसी कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एफएलसी कार्य के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रजविहारी लाल श्रीवास्तव से विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्होंने ईव्हीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
उन्होंने ईव्हीएम मशीनों की एफएलसी में वेवकास्टिंग कार्य को देखा. साथ ही बेंगलौर के इंजीनियरों से अभी तक की गई एफएलसी के संबंध में विस्तार से जानकारी ली.
ईव्हीएम मशीनों की एफएलसी कार्य के दौरान अब तक 785 बैलेट यूनिट तथा 797 कंट्रोल यूनिट कुल 1582 मशीनों की जांच की जा चुकी है. जिसमें से 5 वीयू तथा 17 सीयू खराब पाई गई है.
उक्त एफएलसी का कार्य मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष की जा रही है.
निरीक्षण के दौरान जिला कोषालाय अधिकारी राकेश कुमार, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यंत्रिकी सेवा एवं नोडल ऑफिसर ईवीएम श्रीएसएल मिंनजे, परियोजना संचालक पीआईयू अनिल पटेल तथा निर्वाचन पर्यवेक्षक रज्जाक खान उपस्थित थे.

