BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पत्रकारिता पाप, काश आपकी बेटियां होती: सुरजेवाला

by bnnbharat.com
July 22, 2020
in समाचार
पत्रकारिता पाप, काश आपकी बेटियां होती: सुरजेवाला
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या पर राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस ने इस वारदात के जरिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरा है. कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीएम योगी को संबोधित करते हुए कहा कि काश आपका परिवार होता, बेटियां होतीं तो आपको दर्द पता चलता. इसके साथ ही सुरजेवाला ने कहा कि यूपी में पत्रकारिता करना पाप हो गया है.

गौरतलब है कि पत्रकार विक्रम जोशी ने अपनी भांजी से छेड़छाड़ का विरोध किया था. उन्होंने पुलिस में भी शिकायत की थी. पुलिस की कार्रवाई से पहले ही आरोपियों ने गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में विक्रम जोशी को घेरकर गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. इस मसले पर ही कांग्रेस ने पुलिस की नाकामियां बताते हुए यूपी सरकार की आलोनचा की है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”गाजियाबाद में अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध कर रहे पत्रकार की हत्या ने पूरे यूपी में गुंडाराज का पर्दाफाश कर दिया है. जब गाजियाबाद में ये हालात हैं तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूपी की आदित्यनाथ सरकार में गुंडाराज और जंगलराज किस तरह से सिर चढ़कर बोल रहा है.”

सुरजेवाला ने कहा कि दिवंगत पत्रकार के परिजनों के साथ हमारी संवेदना है, लेकिन यूपी में जहां राम राज्य का वादा किया गया था, वहां भाजपाइयों ने गुंडाराज पैदा कर दिया है. कानून-व्यवस्था और सरकार का दिवाला निकल चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नाबालिग ने दोस्तों के साथ मिलकर की युवक की हत्या

Next Post

तारिका विचार मंच द्वारा दिए नामित सम्मान में 12 साहित्यकार शामिल

Next Post
तारिका विचार मंच द्वारा दिए नामित सम्मान में 12 साहित्यकार शामिल

तारिका विचार मंच द्वारा दिए नामित सम्मान में 12 साहित्यकार शामिल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d