BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुरानी दुश्मनी में पत्रकार और उसकी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

by bnnbharat.com
November 18, 2020
in समाचार
ठेकेदार का लूटा फोन और 70 हजार रुपये, फिर की पीट-पीटकर हत्या, जलाया शव
Share on FacebookShare on Twitter

सोनभद्र: एक हिन्दी दैनिक में संवाददाता रह चुके एक पत्रकार और उसकी पत्नी को सोनभद्र जिले के बरवाडीह गांव में बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला गया. पीड़ित उदय पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शीतला ने मंगलवार को वाराणसी के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया. घटना की वजह एक पूर्व ग्राम प्रधान के साथ पुरानी दुश्मनी है.

मृतक ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को खतरे में देखकर पुलिस से संपर्क भी किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. अब 3 पुलिस कर्मियों को हटाया गया है. सोनभद्र के एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बुधवार को कहा, इस संबंध में कोन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर, एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है. 6 आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, मुख्य आरोपी गांव का पूर्व प्रधान केवल पासवान फरार है, उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

आरोपियों से धमकी मिलने के बाद उदय और उनकी पत्नी शीतला सोमवार सुबह कोन पुलिस स्टेशन गए थे. जब वे शाम को मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, उन पर लाठी और डंडों से हमला किया गया. दंपति मदद के लिए पुकारते रहे लेकिन कोई आगे नहीं आया. उदय की मौके पर ही मौत हो गई और शीतला को गंभीर चोटें आईं और मंगलवार की शाम को उसने भी दम तोड़ दिया. उदय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 38,617 नये मामले, 474 की मौत

Next Post

GDP-बैंक मुसीबत में, आपे से बाहर महंगाई-बेरोजगारी, ये विकास या विनाश: राहुल गांधी

Next Post
कोरोना वायरस के खतरे को गंभीरता से नहीं ले रही सरकार: राहुल गांधी

GDP-बैंक मुसीबत में, आपे से बाहर महंगाई-बेरोजगारी, ये विकास या विनाश: राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d