New Delhi:- दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर शनिवार को पुलिस के साथ गलत बर्ताव के आरोप में एक फ्रीलांसर पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब इसको लेकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पत्रकारों का विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है. सभी गिरफ्तार पत्रकार की रिहाई की मांग कर रहे हैं. पत्रकारों का आरोप है कि पत्रकार मंदीप अपनी रिपोर्टिंग कर रहे थे. ऐसे में पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने का कोई अधिकार नहीं हैं.पुलिस का आरोप है कि हिंसा के बाद बॉर्डर पर अवरोधक लगा दिए गए थे.पत्रकार समेत कुछ लोग अवरोधकों को हटाने की कोशिश कर रहे थे. पत्रकार ने पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यहार भी किया. इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

