रांची: छात्र राजनीति में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले झारखंड के जाने-माने समाजसेवी अशोक कुमार सिन्हा ने पलामू के लोकप्रिय पत्रकार सुरेंद्र सिंह रूबी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि पत्रकारिता के पुरोधा का अकस्मात निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से पत्रकारिता जगत को भी गहरा सदमा पहुंचा है.
सिन्हा ने कहा कि पत्रकारिता जगत में स्वर्गीय रूबी की एक विशिष्ट पहचान थी. पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक नवनिर्माण की दिशा में उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए. सिन्हा ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की.

