शशिभूषण दूबे कंचनीय,
लखनऊ(शाहजहांपुर): शाहजहांपुर के थाना अल्हागंज के गांव समापुर निवासी युवा पत्रकार कमलेश वर्मा का 14 जून को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. युवा साथी के साथ हुए हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे जनपद के सभी पत्रकार साथियों में एक शोक की लहर दौड़ गई.
पत्रकार समाज कल्याण समिति की शोकसभा में दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और दुखी परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की गई. बैठक में हादसा करने वाले वाहन की तलाश कर कार्रवाई किए जाने और कमलेश के परिवार के लोगों को सरकार की ओर से 25 लाख रुपये सहायता दिए जाने की मांग उठाई गई.
इस मौके पर पत्रकार समाज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष हरिओम त्रिवेदी, रामलड़ैते तिवारी, नीरज मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, रामानुज गुप्ता, विशेक मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, सुखचैन सिंह, गौरव त्रिवेदी, विवेक अवस्थी, अश्विनी शुक्ला, सोनू मिश्रा, संजीव त्रिवेदी, विनय त्रिवेदी, हरीश वर्मा, श्रीधर श्रीवास्तव, रमेश कश्यप, संपादक संतोष तिवारी, विमलेश गुप्ता, विनोद सिंह, साहब शर्मा, अवनीश मिश्रा, आलोक त्रिवेदी, नरेंद्र मिश्रा, पवन पांडे, पवन मिश्रा, विजय गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, पवन सक्सेना, अनुज श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, राजीव वर्मा, श्याममोहन त्रिवेदी, देवेंद्र कुशवाहा सहित तमाम पत्रकारों ने कमलेश के निधन पर गहरा दुख जताया है.

