रांची: कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच फील्ड में कार्य कर रहे पत्रकारों का प्रेस क्लब में स्क्रीनिंग जांच की गई और उनके बीच सुरक्षात्मक सामग्रियों का वितरण किया गया.
प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्रेस क्लब में पत्रकार साथियों का स्क्रीनिंग जांच की गई.
करीब 50 से अधिक पत्रकारों का आज स्क्रीनिंग जांच हुआ, जिसमें सभी की स्थिति सामान्य ही बताई गई. क्लब के संयुक्त सचिव जावेद अख्तर ने बताया कि समाजसेवी रमेश सिंह द्वारा पत्रकारों के जांच के लिए स्कैनिंग मशीन सहयोग के रूप में दिया गया है .
उन्होंने बताया कि सिंह के द्वारा पत्रकारों के लिए मास्क, सैनिटाइजर और साबुन भी दिया गया है. जिसका आज पत्रकारों के बीच में वितरण किया गया .
बुधवार को प्रेस क्लब में होगी पत्रकारों की जांच
प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार 22 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे से प्रेस क्लब में स्क्रीनिंग टेस्ट किया जाएगा.
कोरोना स्क्रीनिंग जांच के लिए इच्छुक पत्रकार दोपहर 12:00 बजे से प्रेस क्लब में आकर अपना जांच करवा सकते हैं. उन्होंने पत्रकार साथियों से अपील किया है कि बुधवार को प्रेस क्लब में आकर अपनी जांच करवाएं ले.

