BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जेपी नड्डा ने कहा, मोदी 2.0 हर क्षेत्र के विकास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा

by bnnbharat.com
February 29, 2020
in समाचार
जेपी नड्डा ने कहा, मोदी 2.0 हर क्षेत्र के विकास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा

जेपी नड्डा ने कहा, मोदी 2.0 हर क्षेत्र के विकास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन आज सोलन के थोडो मैदान में आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम को संबोधित किया.

इस कार्यक्रम को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भी संबोधित किया. ज्ञात हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी संभालने के बाद नड्डा का यह पहला गृह राज्यम का दौरा है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आपके आशीर्वाद, प्रेम तथा आपकी ताकत ने जो जिम्मेदारी दी है उस आधार पर मैं आप सबको भरोसा दिलाता हूं कि कभी आपका सर झुकने नहीं दूंगा और पार्टी को मजबूती से आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा.

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं. देश में ढाई हजार से ज्यादा राजनीतिक दल हैं और यदि सभी दलों को देखा जाए तो कोई वंशवाद, कोई परिवारवाद, कोई जातिवाद तो कोई समुदाय विशेष से लिप्त है लेकिन भाजपा ही एकमात्र ऐसी राजनीति पार्टी है जहाँ वंशवाद-परिवारवाद-व्यक्तिवाद नहीं बल्कि विचारवाद है.

हमें मालूम है कि कांग्रेस का अगला अध्यपक्ष कौन होगा, क्योंकि वे एक परिवार से बाहर जा ही नहीं सकते. देश की तमाम क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों का अगला अध्यक्ष कौन होगा, यह सबको पता है चाहे वह कांग्रेस हो, एनसीपी हो, शिव सेना हो, सपा हो, बसपा हो, टीएमसी हो या डीएमके लेकिन भारतीय जनता पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा, यह किसी को पता नहीं होता क्योंकि यहाँ नेतृत्व मेधा, परिश्रम, संगठन कौशल और नेतृत्व क्षमता के आधार पर तय होता है.

भाजपा एकमात्र पार्टी है जो विचारनिष्ठ पार्टी है और जिसके कार्यकर्ता विचारधारा की विशेष कार्यसंस्कृति से संस्कारित होते हैं, इसलिए हमें आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता.

नड्डा ने कहा कि यह विचारधारा, हमारे नेताओं की नेतृत्व क्षमता, कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा और सत्ता को जन-सेवा का माध्यम बनाने की हमारी नीति का ही परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी 17 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है.

आज देश में भाजपा के 385 सांसद, लगभग 1325 विधायक और काफी बड़ी संख्या में पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चुने हुए जन-प्रतिनिधि हैं. उन्होंने कहा कि जन संघ से लेकर अब तक के हमारे सभी प्रस्तावों में एकरूपता है, निरंतरता है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली हिंसा: अब तक 42 मौत, 148 एफआईआर, 630 पुलिस के शिकंजे में, अब सामान्य हो रहे हालात

Next Post

उपायुक्त ने सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया

Next Post
उपायुक्त ने सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया

उपायुक्त ने सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d