BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जेपी नड्डा की टिप्पणी अशोभनीय, हताशा व निराशा का परिणाम: कांग्रेस

by bnnbharat.com
December 19, 2019
in Uncategorized
जेपी नड्डा की टिप्पणी अशोभनीय, हताशा व निराशा का परिणाम: कांग्रेस

जेपी नड्डा की टिप्पणी अशोभनीय, हताशा व निराशा का परिणाम: कांग्रेस

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के बिगड़े बोल और कांग्रेस पार्टी के लिये अशोभनीय टिप्पणी इस बात का स्पष्ट है कि भाजपा पूरी तरह से हताश और निराश हो चुकी है.

उन्हें एहसास हो चुका है कि जनता उनको नकार चुकी है. तभी नड्डा कह रहे हैं कि 70 सालों में कांग्रेस ने सिर्फ अय्याशी की है, जैसे अशोभनीय बयान बाजी कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी 70 ने वर्षों तक लगातार जनता के आशीर्वाद से देष की सेवा की है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने भी झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष के लिये अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया जो काफी निराशाजनक है. पूरी दुनिया में सबसे बड़े राजनीतिक दल का दम भरने वाली पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अगर अपने राजनीतिक विरोधियां के लिये अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करती है तो यह स्पश्ट है कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है.

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता ने कहा कि कल पांचवे चरण के मतदान में संथाल परगना की जनता महागठबंधन के पक्ष में अपना मन बना चुकी है. हर तरह के राजनीतिक सर्वे इस बात की स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि महागठबंधन के पक्ष में कल होने वाले 16 विधानसभा चुनावों में सभी सीटों में विजय बनाने का संकल्प राज्य की जनता ने ले लिया है. भाजपा अपनी निश्चित हार को देख रही है. चार चरणों की चुनाव में महागठबंधन स्पश्ट जनादेश प्राप्त कर चुकी है. संथाल का चुनाव महागठबंधन के लिए अभूतपूर्व शक्ति देने की काम करेगी.

अंतिम चरण के चुनाव प्रचार में भाजपा का प्रचार पूरी तरह से फ्लॉप रहा. इस बार संथाल की सरकार को लेकर संथाल परगना का पूरा आवाम महागठबंधन के पक्ष में 20 दिसंबर को मतदान करेगा. महागठबंधन के 16 सीटों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी ताकत झोंक दी है. इसीलिए प्रियंका गांधी की जनसभा पाकुड़ में तो शत्रुधन सिन्हा की आमसभा जरमुण्डी में ऐतिहासिक रही है. जल-जंगल-जमीन को लेकर महागठबंधन का स्पस्ट विजन संथाल की जनता के हृदय में विश्वास और भरोसा दर्षाया है. कांग्रेस पार्टी को जनता का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगी और संथाल सहित पूरे झारखंड से भाजपा का सफाया हो जायेगा. प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने कहा है कि संथाल की जनता प्रियंका गांधी के वोट की अपील को पूरा समर्थन देने का विश्वास दिलाया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूरे देश में अपनी छीछालेदर होते देख हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं: भाजपा

Next Post

बिरसा मुंडा डीएवी आवासीय विद्यालय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Next Post

बिरसा मुंडा डीएवी आवासीय विद्यालय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d