BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

JPC का हार्डकोर नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार

by bnnbharat.com
August 30, 2020
in Uncategorized
JPC का हार्डकोर नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: चतरा की टंडवा थाना पुलिस ने कल शाम प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड प्रस्तुति कमेटी यानी जेपीसी नक्सली विनय चौबे को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टंडवा थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर जेपीसी नक्सली को एक देशी पिस्तौल व कारतूस के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है.

जानकारी के अनुसार, एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जेपीसी नक्सली हथियार और कारतूस के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील है.

गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडे के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान ही छापेमारी टीम ने थाना क्षेत्र के दारीदाग गांव स्थित उसके घर से विनय चौबे को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है.

साथ ही मौके से पुलिस की टीम ने नक्सली के पास से एक देशी पिस्तौल, एक मैगजीन व 7.65 बोर का पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है. गिरफ्तार नक्सली के विरूद्ध चतरा और रामगढ़ जिले के विभिन्न थानों में हत्या और रंगदारी समेत नक्सली घटनाओं में शामिल रहने को ले प्राथमिकी दर्ज है. इन सभी मामलों में पुलिस को लंबे समय से विनय की तलाश थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनुमति के बिना ‘लॉकडाउन’ न थोपें राज्य: अजय भल्ला

Next Post

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Next Post
स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, मौके पर ही चार लोगों ने तोड़ा दम

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d