BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जेपीएल टी20: बोकारो ब्लास्टर्स ने रांची राइडर्स को 52 रनों से हराया

by bnnbharat.com
September 27, 2020
in समाचार
जेपीएल टी20: बोकारो ब्लास्टर्स ने रांची राइडर्स को 52 रनों से हराया
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रीमियर लीग T20 लीग के 13 वें दिन रांची राइडर्स और बोकारो ब्लास्टर्स के बीच लीग का 25 वां मैच खेला गया. इस मैच में बोकारो ब्लास्टर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रांची राइडर्स को 52 रनों से हरा दिया है.

रांची राइडर्स ने टॉस जीतकर बोकारो ब्लास्टर्स को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. बोकारो प्लास्टर की ओर से बैटिंग करने उतरे ओपनर बल्लेबाज आशीष कुमार जूनियर ने 56 गेंदों में छह चौके और 7 छक्कों की मदद से 93 रनों की जबरदस्त पारी खेली. 

बोकारो की ओर से आयुष भारद्वाज ने भी उनका बेहतरीन साथ देते हुए 45 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 68 रनों का योगदान दिया. इन दोनों की बेहतरीन पारियों की मदद से बोकारो ब्लास्टर्स ने 20 ओवरों में 188 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

रांची राइडर्स की ओर से आदित्य सिंह ने 4 ओवरों में 41 रन देते हुए 2 विकेट प्राप्त किए.

बोकारो ब्लास्टर द्वारा दिए गए 188 रन का पीछा करने उतरी रांची राइडर्स की शुरुआत बेहतर नहीं रही और उसके ओपनर बल्लेबाज आर्यमान सेन महज 6 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए.

दूसरे ओपनर बल्लेबाज हर्ष राणा ने शुरुआत से ही धीमी शुरुआत करते हुए 27 गेंदों में महज 1 चौके के साथ सिर्फ 14 रन बनाए और आशीष कुमार जूनियर की गेंद पर बोल्ड हो गए.

रांची राइडर्स की शुरुआत धीमी रही और यही कारण रहा कि टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर महज 136 रन ही बना सकी और बोकारो ब्लास्टर्स के हांथों 52 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

रांची राइडर्स की ओर से प्रेम कुमार ने सर्वाधिक 31 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 44 रन बनाए. बोकारो ब्लास्टर्स की ओर से आशीष कुमार जूनियर ने 4 ओवरों में 26 रन देकर तीन विकेट हांसिल किए.

आशीष कुमार द्वारा बैटिंग और बॉलिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया.

इस मैच को जीतने के साथ ही बोकारो ब्लास्टर्स पॉइंट टेबल पर टॉप पर आ गयी है और इस लीग को जीतने की सबसे प्रबल दावेदार साबित हो रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब संस्कृत में भी जारी होंगी यूपी सरकार की सूचनाएं

Next Post

नशेड़ी पिता ने 2 बेटों की गला घोंटकर हत्या की

Next Post
नशेड़ी पिता ने 2 बेटों की गला घोंटकर हत्या की

नशेड़ी पिता ने 2 बेटों की गला घोंटकर हत्या की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d