BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जेपीएल टी20: रांची राइडर्स ने दुमका डेयरडेविल्स को 32 रनों से दी पटकनी

by bnnbharat.com
September 29, 2020
in समाचार
जेपीएल टी20: रांची राइडर्स ने दुमका डेयरडेविल्स को 32 रनों से दी पटकनी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे हैं झारखंड प्रीमीयर लीग T20 का मंगलवार को 29 वां मैच खेला गया. मैच रांची राइडर्स और दुमका डेयरडेविल्स के बीच खेला गया. इस मैच में रांची राइडर्स ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दुमका डेयरडेविल्स को 32 रनों से हराकर अपने नाम कर लिया.

बता दे कि दुमका डेयरडेविल्स के कप्तान अरनव सिन्हा ने टॉस जीतकर रांची राइडर्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. बल्लेबाजी करने उतरी रांची राइडर्स की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम के दो महत्वपूर्ण विकेट 8 रन पर ही गिर गए. उसके बाद आर्यमान सेन ने टीम को संभाला.

रांची राइडर्स के कप्तान पंकज कुमार ने 39 गेंदों में 75 रनों विस्फोटक पारी खेलते हुए टीम को एक मजबूत लक्ष्य प्रदान किया. उन्होंने उन 40 गेंदों में 2 चौके और 8 छक्कों की मदद से 75 रनों की पारी खेली. रांची राइडर्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 162 रनों का स्कोर खड़ा किया.

रांची राइडर्स की ओर से टीम के कप्तान पंकज कुमार ने 75 और ओपनर बल्लेबाज आर्यमन सेन ने 41 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. दुमका डेयरडेविल्स की ओर से सुप्रियो चक्रवर्ती ने 4 ओवरों में 34 रन लुटाते हुए 2 विकेट चटकाए.

रांची राइडर्स द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुमका डेयरडेविल्स की शुरुआत भी बेहतर नहीं रही और टीम के ओपनर बल्लेबाज सुप्रियो को आदित्य सिंह ने रन आउट कर दिया वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. 13 गेंदों में एक चौका और दो छक्कों की मदद से खेल रहे अर्णव सिन्हा भी प्रेम कुमार सिंह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए.

उसके बाद से टीम उभरकर रांची राइडर्स के खिलाफ नहीं खेल पाई और 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 130 रन ही बना सकी. दुमका डेयरडेविल्स की ओर से मोहित कुमार ने 33 और अमित कुमार ने 28 रनों की सर्वाधिक पारी खेली.  राजू राइडर्स की ओर से आदित्य सिंह और विवेकानंद तिवारी ने दो-दो विकेट हासिल किए.

इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रांची राइडर्स के कप्तान पंकज कुमार को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया. उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों तरफ से अपना अहम योगदान दिया. उन्होंने 40 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली और गेंदबाजी में एक महत्वपूर्ण विकेट भी लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार चंचल को किया सम्मानित

Next Post

दुमका सीट पर बसंत होंगे जेएमएम प्रत्याशी

Next Post
दुमका सीट पर बसंत होंगे जेएमएम प्रत्याशी

दुमका सीट पर बसंत होंगे जेएमएम प्रत्याशी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d