झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के विज्ञापन संख्या 01/2021 के मुख्य परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 13 मार्च 2022 तक किया जाना है. JPSC ने संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड जेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. हाई कोर्ट के आदेश के बाद जेपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के 17 फरवरी को संशोधित परीक्षा परिणाम जारी किया गया था. जिसमें कुल 4885 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है.अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट, jpsc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है. आगे उपयोग के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी सुरक्षित रख लेना चाहिए.

