BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जेपीएससी: 1365 दिन, परीक्षा प्रक्रिया पूरी नहीं, अब 1.65 लाख कॉपियां जांचने की चुनौती

by bnnbharat.com
July 25, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

इतनी कॉपी जांचने के लिए चाहिए कम से कम 60 प्रोफेसर

सात माह बाद ढ़ूंढ़ने से भी नहीं मिल रहे हैं टीचर

आइएएस, आइपीएस, आइएफएस से भी नहीं संभला जेपीएससी

रांची: झारखंड राज्य लोक सेवा आयोग शायद देश का ऐसा पहला आयोग है जहां एक सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की प्रक्रिया 1365 दिन गुजर जाने के बाद भी पूरी नहीं हो पाई है।

छठी जेपीएससी परीक्षा की प्रक्रिया 17 अगस्त 2015 से शुरू की थी लेकिन उसी साल 30 अक्तूबर 2015 को फिर से विज्ञापन जारी किया गया था। अंतिम परिणाम आने में और कितना समय लगेगा, इसका स्पष्ट जवाब जेपीएससी के पास भी नहीं है।

500 प्रोफेसरों की सूची में भी कोरम पूरा नहीं

जेपीएससी की मुख्य परीक्षा में लगभग 27500 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस बार मुख्य परीक्षा में जेनरल नॉलेज के तहत छह पेपर की परीक्षा हुई। इस हिसाब से 165000 कॉपियों की जांच होनी है। कॉपी जांचने के लिए जेपीएससी को विभिन्न यूनिवर्सिटी से 500 प्रोफेसरों की सूची मिली लेकिन अब तक प्रोफेसरों का कोरम पूरा नहीं हो पाया है। सूत्रों की मानें तो जेपीएससी बिहार और झारखंड के टीचरों से कॉपी जांच नहीं कराना चाहता है। फिलहाल कॉपियों की कोडिंग और अपडेटिंग का ही काम चल रहा है।

सात महीने पहले हुई थी मुख्य परीक्षा

छठी जेपीएससी की मुख्य परीक्षा सात माह पहले हुई थी। परीक्षा दो फरवरी को समाप्त हुई थी। लेकिन अब तक कॉपियों की जांच नहीं हो पाई है। छठे जेपीएससी में एक सीट पर ढाई गुना अभ्यर्थियों का चयन होना है। इस हिसाब से इंटरव्यू के लिए 815 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

एक आइएएस और आइएफएस का भी गुजर गया कार्यकाल

जेपीएससी छठी परीक्षा की प्रक्रिया जब शुरू हुई थी, तब पीसीसीएफ रैंक के आइएफएस अफसर डीके श्रीवास्तव जेपीएससी के अध्यक्ष थे। इसके बाद मुख्य सचिव रैंक के अफसर के विद्यासागर जेपीएससी के अध्यक्ष हुए। दोनों का कार्यकाल समाप्त हो गया, फिर भी छठी जेपीएससी परीक्षा की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। वर्तमान में सेवानिवृत्त मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी जेपीएससी के अध्यक्ष हैं।

326 पदों के लिए हुई है परीक्षा

छठी जेपीएससी परीक्षा 326 पदों के लिए ली गई है। इसमें प्रशासनिक सेवा के 143, वित्त सेवा के 104, शिक्षा सेवा के 36, सहकारिता सेवा के 09, सामाजिक सुरक्षा सेवा के 03, सूचना सेवा के 07, पुलिस सेवा के 06 और योजना सेवा के 18 पद हैं।

फैक्ट फाइल

17 अगस्त 2015 को छठी जेपीएससी परीक्षा का विज्ञापन जारी हुआ।
30 अक्तूबर 2015 को संशोधित विज्ञापन जारी हुआ।
18 दिसंबर 2016 को पीटी परीक्षा हुई।
23 फरवरी 2017 को पीटी का रिजल्ट आया, 5138 अभ्यर्थी सफल रहे।
13 अगस्त 2017 को दूसरी बार पीटी का रिजल्ट, 6103 अभ्यर्थी सफल रहे।
29 जनवरी 2018 से मुख्य परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई।
24 जनवरी 2018 को मुख्य परीक्षा स्थगित करने का आदेश जारी हुआ।
08 फरवरी 2018 को राज्य कैबिनेट ने पास मार्क्स से रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया।
18 मई 2018 को अभ्यर्थियों की याचिका हाईकोर्ट में खारिज।
06 अगस्त 2018 को तीसरी बार पीटी का रिजल्ट आया, 34634 अभ्यर्थी पास।
28 जनवरी से दो फरवरी 2019 तक मुख्य परीक्षा चली।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उच्च न्यायालय ने पुलिस से ‘जुगाड़’ रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई को कहा

Next Post

गुमला में वज्रपात से बैल कि मौत

Next Post

गुमला में वज्रपात से बैल कि मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d