BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

JPSC: बजट 9.66 करोड़, अध्यक्ष सहित चार मेंबर IAS, फिर भी छात्रों का 1482 दिन बर्बाद

by bnnbharat.com
September 9, 2019
in Uncategorized
JPSC: बजट 9.66 करोड़, अध्यक्ष सहित चार मेंबर IAS, फिर भी छात्रों का 1482 दिन बर्बाद
Share on FacebookShare on Twitter

Deepak

रांचीः #झारखंड लोक सेवा आयोग की अपनी ही चाल है। चाल में तेजी नहीं आने का खामियाजा प्रदेश के छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। वर्तमान में जेपीएससी के अध्यक्ष पूर्व मुख्य सचिव #सुधीर_त्रिपाठी हैं। इसके अलावा दो सदस्य भगवान दास व श्रवण साय आइएएस हैं। सचिव रणेंद्र कुमार भी आइएएस हैं। बताते चलें कि छठी जेपीएससी की प्रक्रिया 17 अगस्त 2015 को शुरू हुई थी। 1482 दिन बीत जाने के बाद भी इस परीक्षा का रिजल्ट नहीं निकल पाया है। मुख्य परीक्षा का परिणाम आना अभी भी बाकी है।

इस वित्तीय वर्ष का भी भारी भरकम है बजट

वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए जेपीएससी का बजट कुल 96658000 रुपए का है। इसमें वेतन पर 46892000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यही नहीं प्रिंटिंग और विज्ञापन पर 1.10 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान है। इसके बावजूद भी जेपीएससी विवादों से घिरा हुआ है। कानूनी सलाह लेने के लिए भी 30 लाख रुपए का प्रावधान है। इसके बावजूद

प्रथम सिविल सर्विसेस परीक्षा, दूसरी सिविल सेवा परीक्षा,प्रथम शिक्षक नियुक्ति परीक्षा, दूसरी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा, बाजार पर्यवेक्षक, सहकारिता और व्याख्याता नियुक्ति(जेट) की परीक्षा अब तक जांच के दायरे में है।

#आइएएस, #आइएफएस शिक्षिवद् से लेकर न्यायिक सेवा के अफसर रह चुके हैं चेयरमैन

वर्ष 2002 से लेकर अब तक आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, न्यायिक सेवा सहित शिक्षाविद् भी जेपीएससी के चेयरमैन रह चुके हैं। इसमें डॉ पीसी हेंब्रम (सेंट्रल गवर्मेट के अफसर), डॉ दिलीप प्रसाद (शिक्षाविद्),आलोक सेन गुप्ता (न्यायिक सेवा),आरसी कैथल (आईपीएस),परवेज हसन (शिक्षाविद्), शिव बसंत (आईएएस, सीएस रैंक के अफसर), देवाशीष गुप्ता (आईएएस, सीएस रैंक के अफसर), के. विद्यासाग (आईएएस, सीएस रैंक के अफसर), डीके श्रीवास्तव (आईएफएस, पीसीसीएफ) और एके चट्टोराज (शिक्षाविद्) के नाम शामिल हैं। वर्तमान में पूर्व मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी  जेपीएससी के अध्यक्ष हैं।

किस मद में कितना खर्च

मद रूपया
वेतन 46892000 रुपए
संविदा भत्ता 6828000 रुपए
छुट्टी यात्रा रियायत 300000 रुपए
देशीय यात्रा भत्ता 620000 रुपए
कार्यालय खर्च 3000000 रुपए
मशीन उपकरण 1500000 रुपए
प्रिंटिंग 5000000 रुपए
विज्ञापन    6000000 रुपए
व्यवसायिक सेवा 18030000 रुपए
दूरभाष 514000 रुपए
वर्दी 50000 रुपए
बिजली 1000000 रुपए
अतिथि पर खर्च        2000000 रुपए
वाहन पर तेल व मरम्मत खर्च 1100000 रुपए
विधि प्रभाग 3000000 रुपए
जेनरेटर का तेल        450000 रुपए
सूचना व संचार 374000 रुपए

 

छठी जेपीएसएसी की फैक्ट फाइल

17 अगस्त 2015 से छठी जेपीएससी की प्रक्रिया शुरू हुई

18 दिसंबर 2016 को P.T.

23 फरवरी 2017 को P.T. का रिजल्ट, 5138 अभ्यर्थी पास

11 अगस्त 2017 को दूसरी बार पीटी का रिजल्ट जारी, 6103 अभ्यर्थी पास

मुख्य परीक्षा के लिए 29 जनवरी 2018 की तारीख तय हुई

24 जनवरी 2018 को मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गयी

8 फरवरी 2018 को सरकार के कैबिनेट में पास मार्क्स से रिजल्ट जारी करने का आदेश

18 मई 2018 को अभ्यर्थियों की याचिका को हाई कोर्ट ने किया खारिज, मुख्य परीक्षा लेने का दिया आदेश

06 अगस्त 2018 को तीसरी बार पीटी का रिजल्ट जारी, 34,634 पास,

28 जनवरी से 2 फरवरी 2019 तक मुख्य परीक्षा,

लगभग 27,500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए

इन पदों पर होनी है नियुक्ति

झारखंड प्रशासनिक सेवा : 143
झारखंड वित्त सेवा : 104

झारखंड शिक्षा सेवा : 36

झारखंड सहकारिता सेवा : 09

झारखंड सामाजिक सुरक्षा सेवा : 03

झारखंड सूचना सेवा : 07

झारखंड पुलिस सेवा : 06

झारखंड योजना सेवा : 18

कुल पद : 326

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चाहे कुछ भी हो, स्मिथ हमेशा कहलाएंगे धोखेबाज : हारमिसन

Next Post

US Open : मेट्रेस और साबालेंका ने जीता महिला युगल वर्ग का खिताब

Next Post
US Open : मेट्रेस और साबालेंका ने जीता महिला युगल वर्ग का खिताब

US Open : मेट्रेस और साबालेंका ने जीता महिला युगल वर्ग का खिताब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d