BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक ही टेंट हाउस पर है JSCA की सबसे अधिक मेहरबानी

by bnnbharat.com
September 26, 2019
in Uncategorized
एक ही टेंट हाउस पर है  JSCA की सबसे अधिक मेहरबानी

JSCA is most favored over Balaji Tent House Dhurva

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ

रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) प्रबंधन एक ही टेंट हाउस पर मेहरबान है. जेएससीए में होनेवाले सभी आयोजनों की जिम्मेवारी इन्हें दी जाती है. स्टेडियम के अंदर होनेवाले मैच की कैटरिंग, लंच पैकेट, टेंट की सजावट, शादी-ब्याह और अन्य छोटी पार्टियों का आयोजन सब कुछ सिर्फ बालाजी टेंट को ही दिया जाता है. इन टेंट हाउस को जेएससीए द्वारा करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया है.  स्टेडियम में मौजूद  रेस्तरां की देखरेख जेएससीए के एक बड़े अधिकारी के पूर्व बॉडीगार्ड  करते हैं.

एक-एक बार में भुगतान किया गया 50-50 लाख

टेंट हाउस को एक-एक बार में 50-50 लाख रुपये तक के चेक जेएससीए की तरफ से दिये गये. उदाहरण के तौर पर 15.3.2016 को 49.75 लाख का चेक सचिव और कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर से टेंट हाउस मालिक को दे दिया गया. यह चेक आइपीएल 2014 में हुए एक मैच में भोजन खर्च के लिए दिया गया. इस तरह कई और भुगतान बालाजी टेंट हाउस को नियमित तौर पर जेएससीए की तरफ से किये गये. जेएससीए में होनेवाले आयोजनों में औसतन 10 लाख रुपये से अधिक लिये जाते हैं. ये सभी बिल का भुगतान बालाजी टेंट हाउस को किया जाता है.

व्यवसायिक गतिविधियों में खर्च किया गया खेल विकास का फंड

क्रिकेट के विकास के लिए गठित किये गये कोष को व्यवसायिक गतिविधियों में खर्च किया गया. इसमें टिकटों की प्रिटिंग, मैदान के प्रीपरेशन, होर्डिंग, एडवरटाइजिंग बोर्ड, कैटरिंग, स्टेडियम बुकिंग में पैसे अनाप-शनाप तरीके से खर्च किये गये. केंद्रीय उत्पाद एवं सेवा कर विभाग की इस संबंध में कई बार शिकायत भी की गयी है.

क्या कहते हैं बालाजी टेंट हाउस के मालिक

टेंट हाउस के मालिक संदीप कुमार का कहना है कि जेएससीए की तरफ से किये गये सभी भुगतान की जानकारी जीएसटी के साइट पर है. उनके अनुसार आप जीएसटी नंबर से पता लगा लीजिए कि हमें कितना भुगतान कब-कब किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी, 218 लोग चपेट में आए

Next Post

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर झारखंड भाजपा के सह प्रभारी नंदकिशोर यादव पहुंचे धनबाद

Next Post
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर झारखंड भाजपा के सह प्रभारी नंदकिशोर यादव पहुंचे धनबाद

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर झारखंड भाजपा के सह प्रभारी नंदकिशोर यादव पहुंचे धनबाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d