रांची: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा 22 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सम्मानित किया जाएगा. इस अवसर पर जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय कॉम्पलेक्स में निर्मित 400 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा प्लांट का भी उदघाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा. साथ ही साथ जेएससीए के अधीन अन्य सुविधाओं का भी सोरेन उदघाटन करेंगे. यह जानकारी जेएससीए के सचिव संजय सहाय ने दी है.

