8 स्वर्ण के साथ रांची दूसरे व 5 स्वर्ण के साथ बोकारो तीसरे स्थान पर
रांची:- रांची के खेलगांव में 18 से 21 दिसंबर तक आयोजित 15वीं झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीसरे दिन तक जेएसएसपीएस 13 स्वर्ण पद के साथ शीर्ष स्थान पर है, वहीं आठ स्वर्ण के साथ रांची दूसरे और 5 स्वर्ण के साथ बोकारो तीसरे स्थान पर है.
भारतीय एथलेटिक्स संघ के निदेश के आलोक में कोविड -19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए, झारखण्ड एथलेटिक्स संघ के द्वारा होटवार, रांची में 18 से 21 दिसम्बर तक आयोजित 15वीं झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीसरे दिन 18 वर्ष बालक -बालिकाओ ने अपना प्रतिभा दिखाया.
आज के आयोजित प्रतियोगिता में पूरे राज्य से 18 वर्ष आयु वर्ग में लगभग 175 बालक एवं बालिकाओ ने भाग लिया . कोविड के गाइड लाइन के तहत सोशल डिसटेनसिंग एवं फेस मास्क के नियमों को पालन करने, साथ ही सभी खिलाड़ियों का टेंपरेचर चेक किया गया उसके बाद हैंड सैनिटाइजर यूज़ करने के बाद ही इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया. साथ ही जो एथलीट मास्क पहन कर नही आये थे उनको संघ के द्वारा मास्क दिया गया.
कल अंतिम दिन बालक व बालिका अंडर 20 का प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी . इस प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी 32 वी पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, असम में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे .
