BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

3rd March संस्थापक दिवस पर इस बार बंद रहेगा जुबली पार्क

by bnnbharat.com
February 27, 2021
in समाचार
3rd March संस्थापक दिवस पर इस बार बंद रहेगा जुबली पार्क
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर:- टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा की 182 जयंती के मौके पर टाटा स्टील ने पूरे जमशेदपुर शहर और जुबली पार्क को दुल्हन की तरह सजा दिया है लेकिन इस वर्ष शहरवासी जुबली पार्क में लाइटिंग नहीं देख पाएंगे. कोविड-19 को देखते हुए इस वर्ष जुबली पार्क के अंदर जेएन टाटा की प्रतिमा का क्षेत्र और मुगल गार्डन में ही लाइटिंग की व्यवस्था की गई है जो केवल 2 और 3 मार्च को ही जलेंगे.

जबकि शहरवासियों को लाइटिंग देखने के लिए टाटा स्टील प्रबंधन ने बेहतर व्यवस्था की है. शहर के 32 गोलचक्कर को लाइटिंग से सजाया गया है. इसके अलावा शहर के प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों की अभी लाइटिंग की जा रही है.

शनिवार शाम वेल्डिंग क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संस्थापक दिवस के लिए टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन लहराएंगे जबकि टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा ने भी शहर आने का भरोसा दिया है लेकिन वह आएंगे या नहीं यह अभी तक तय नहीं हो पाया है.

चेयरमैन का संबोधन भी इस वर्ष नहीं होगा

इसके अलावा कोविड-19 के कारण पोस्टल पार्क में चेयरमैन का संबोधन भी इस वर्ष नहीं होगा. टाटा समूह के चेयरमैन हर साल पोस्टल पार्क से शहरवासियों को अपना संदेश देते थे जिसे कोविड-19 के कारण होने वाली भीड़ को देखते हुए टाल दिया गया है. इसके अलावे टाटा स्टील कंपनी परिसर में कई सारी कंपनियां के प्रतिनिधि शामिल होते हैं और अपनी श्रद्धा सुमन टाटा साहब की आदमकद प्रतिमा पर अर्पित करते हैं. लेकिन इस बार कंपनियों की ओर से कोई झांकी नहीं निकाली जाएगी. इसके अलावा टाटा समूह के कई सारे मेहमान बोर्ड आफ डायरेक्टर्स सहित यूरोप और साउथईस्ट एशिया से कई वरीय पदाधिकारी संस्थापक दिवस पर शहर पहुंचे थे लेकिन कोई के कारण इस वर्ष कोई भी वरीय अधिकारी शहर नहीं आ रहे हैं. चाणक्य चौधरी ने सभी शहर वासियों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए लाइटिंग देखने का आग्रह किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेजस्वी यादव का एलान, असम विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी राजद

Next Post

कर्नाटक में बनेगा देश का पहला खिलौना क्लस्टर, 1 लाख को मिलेगा रोजगार

Next Post
कर्नाटक में बनेगा देश का पहला खिलौना क्लस्टर, 1 लाख को मिलेगा रोजगार

कर्नाटक में बनेगा देश का पहला खिलौना क्लस्टर, 1 लाख को मिलेगा रोजगार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d