BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

न्यायिक प्रक्रिया ईश्वर के आदेश के समतुल्य, जल्द आएंगे लालू जेल से बाहर: कांग्रेस

by bnnbharat.com
November 27, 2020
in समाचार
लालू प्रसाद की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेवारी: आलोक दूबे
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने कहा है कि जब भी राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी रहती है, उसके पहले भारतीय जनता पार्टी नेताओं द्वारा उनके खिलाफ इस तरह का माहौल बनाया जाता है कि न्यायिक प्रक्रिया भी प्रभावित हो सके. इसके बावजूद देश की न्यायिक प्रक्रिया पर हर देशवासी को भरोसा है और यह उम्मीद की जा रही है कि गरीब-वंचित और शोषितों के मसीहा लालू प्रसाद यादव जमानत मिलने पर जल्द ही जेल से बाहर आएंगे.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि देश की जनता पिछले 70 वर्षां से न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करती रही है और न्यायिक प्रक्रिया को ईश्वर के आदेश के समतुल्य मानती रही है. इस बार भी लालू प्रसाद के मामले में आम जनता को यह उम्मीद है कि उन्हें अदालत से न्याय मिलेगा और जल्द ही वे जेल से बाहर आ पाएंगे.

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और केंद्र सरकार के इशारे पर सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है. आलोक दूबे ने कहा केन्द्र सरकार के ईशारे पर जिस प्रकार के सीबीआई अमानवीय व्यवहार कर रही है वह किसी से छुपी हुई नहीं है, भाजपा और सीबीआई दोनों को चाहिए कि लालू यादव के पेईंग वार्ड के बाहर टेंट लगाकर पहरेदारी करे.

उन्होंने भाजपा के एक नेता द्वारा रांची के बरियातू थाना लालू प्रसाद यादव के कथित ऑडियो वायरल होने को लेकर दर्ज कराई गई शिकायत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने को लेकर की गई कार्रवाई है. प्रतिशोध और खौफ की राजनीति का जीता जागता उदाहरण है एफआईआर की नापाक हरकत.

प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होने के पहले सीबीआई और भाजपा की ओर से जानबूझ कर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए माहौल बनाने का काम किया जाता है, लेकिन देश की न्यायिक प्रक्रिया इतना परिपक्व है कि इस तरह के प्रयास का कोई असर फैसले पर नहीं पड़ेगा. सच तो यह है कि सीबीआई और भाजपा लालू यादव से थर थर कांपती है इसलिए लालू को बाहर आने से रोकने का हर नाजायज काम करती है लेकिन भारत वर्ष की न्यायिक व्यवस्था पर सबको अभिमान है.

प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भाजपा इस कदर लालू प्रसाद से खौफ खाती है कि वह सीबीआई और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा लेकर हर हाल में गरीबों के मसीहा को जेल में रखना चाहती है, लेकिन अब भाजपा नेताओं की हर कोशिश विफल साबित होने वाली है. डॉ राजेश गुप्ता ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब लालू यादव बाहर निकलेंगे और इन भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेयजल मंत्री ने पीएम कुसुम योजना का कार्य ज्रेडा को देने की मांग की

Next Post

पुंदाग साईं मंदिर के प्रांगण में लगाए गए 15 पौधे

Next Post
पुंदाग साईं मंदिर के प्रांगण में लगाए गए 15 पौधे

पुंदाग साईं मंदिर के प्रांगण में लगाए गए 15 पौधे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d