BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जुगसलाई विधानसभा : मंत्री तीसरी पारी की तैयारी में, खाता खोलने में लगे अन्य दल 

by bnnbharat.com
December 3, 2019
in समाचार
जुगसलाई विधानसभा : मंत्री तीसरी पारी की तैयारी में, खाता खोलने में लगे अन्य दल 

जुगसलाई विधानसभा : मंत्री तीसरी पारी की तैयारी में, खाता खोलने में लगे अन्य दल 

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री रामचंद्र सहिस जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से तीसरी पारी खेलने के लिए उतरे हैं. वहीं अन्य‍ दल उन्हें रोककर अपना-अपना खाता खोलने के लिए प्रयासरत हैं.

इस सीट पर दूसरे चरण में 7 दिसंबर को मतदान होना है. मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी. परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे. इस चुनाव में भाजपा और आजसू के बीच गठबंधन नहीं है. झामुमो और कांग्रेस ने आपस में गठबंधन कर रखा है. यह सीट झामुमो के खाते में गयी है. इस सीट पर जीत में ग्रामीण इलाकों के मतदाताओं के वोट काफी मायने रखते हैं. स्थिति के मद्देनजर सभी दल इसपर अधिक ध्यान दे रहे हैं.

ये प्रत्याशी हैं मैदान में

आजसू ने अपने विधायक रामचंद्र सहिस पर फिर से भरोसा जताया है. भाजपा ने किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी को टिकट दिया है. झामुमो ने मंगल कालिंदी को प्रत्याशी बनाया है.

झारखं‍ड विकास मोर्चा के टिकट पर रामचंद्र पासवान मैदान में हैं. शिवसेना ने बबलू रुहीदास, बहुजन समाज पार्टी ने चैतू राम, अमरा बंगला से मोहनलाल रजक, निर्दलीय विशाल कुमार दास भी मैदान में हैं.

अब तक ये रहे विधायक

1952 में यह जेनरल सीट थी, 1977 में यह एससी के लिए आरक्षित सीट घोषित हुई. 1957 में कांग्रेस से मजदूर नेता वीजी गोपाल ने जीत हासिल की. 1962 में सीपीआइ के सुनील मुखर्जी जीते थे.

1977 में जनता पार्टी के प्रत्याशी कार्तिक कुमार ने जीत हासिल की. 1985 के बाद से कांग्रेस इस सीट पर नहीं जीत सकी.

1985 में त्रिलोचन कालिंदी विधायक बनें थे. 1990 से लेकर 2004 तक लगातार चार बार इस सीट से झामुमो के प्रत्याशी ने जीत हासिल की.

1990 में मंगल राम और फिर लगातार तीन बार दुलाल भुइयां जीते. इसके बाद 2009 और 2014 में आजसू के रामचंद्र सहिस यहां से विधायक बनें. चंद्रप्रकाश चौधरी के सांसद बनने के बाद रघुवर सरकार में आजसू कोटे से सहिस कैबिनेट मंत्री बने.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डाक कर्मचारियों के खिलाफ CBI ने किया मामला दर्ज

Next Post

रंगारंग कार्यक्रमों से सरोबार रहेगा दो दिवसीय युवा महोत्सव

Next Post
रंगारंग कार्यक्रमों से सरोबार रहेगा दो दिवसीय युवा महोत्सव

रंगारंग कार्यक्रमों से सरोबार रहेगा दो दिवसीय युवा महोत्सव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d