BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UP में जंगलराज कायम, आम जनता मर रही है भूखे: डा० राजपाल कश्यप

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
UP में जंगलराज कायम, आम जनता मर रही है भूखे: डा० राजपाल कश्यप
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह:

गोरखपुर: समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद के सदस्य डॉक्टर राजपाल कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संविधान और नैतिकता को ताक पर रख दिया है. उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है. वर्तमान की भाजपा सरकार से आम जनमानस में भय व्याप्त हैं छात्र लाठियां खा रहे है आम जनता भूख से मर रही हैं. अपराध चरमोत्कर्ष पर है लूट,हत्या, अपहरण,बालात्कार की घटनाएं रोज हो रहीं है पिछडों तथा दलितों का उत्पीड़न हो रहा है. भाजपा सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने में लगी है. विधान परिषद में बिना बहुमत के गुण्डागर्दी के दम पर आर्थिक आधार पर आरक्षण का बिल पास करा लिया गया.

बाबा भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की अवहेलना और तिरस्कार करने से प्रदेश सरकार बाज नहीं आ रही. उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में पिछड़ों की आबादी 52 प्रतिशत है. उन्हें उसी के आधार पर आरक्षण भी दिया जाना चाहिए, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग को सरकार अनसुना कर रही है.

डॉ.कश्यप ने कहा भाजपा को याद रखना चाहिए कि सत्ता किसी की जागीर नहीं होती. लोकतंत्र में सत्ता की चाबी पब्लिक के पास होती है. 2022 में सूबे की आवाम सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है. उन्होंने कहा पिछड़ों के हक पर डाका डालकर कोई सरकार सत्ता में नहीं रह सकती. हम समय पर जवाब देना जानते हैं. उन्होंने कहा हमारे मुखिया अखिलेश यादव की आवाज को दबाने का सबक हम सब आने वाले विधानसभा चुनाव में सिखाएंगे.उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तानाशाही की दम पर लोकतंत्र की सरकारें नहीं चलतीं. बीजेपी सरकार लोकतंत्र का खुलेआम तमाशा बना रही है. आरक्षण को खत्म करने का कुचक्र रच रही है.

हम समाजवादी हैं और हम किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देंगे. राजपाल कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ एक जाति के लिए काम कर रही है. अगर हम गोरखपुर की बात करें तो यहां के 70 परसेंट थानों पर एक ही जाति के लोगों का कब्जा है, जिन पिछड़ों की बात बीजेपी करती थी उनके लिए क्या किया है? इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनीसमाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद के सदस्य डॉक्टर राजपाल कश्यप के समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता कार्यालय पहुचने पर जोरदार स्वागत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया तत्पश्चात पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम जिसमें सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्ययता ग्रहण किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने तथा संचालन जिला महासचिव अखिलेश यादव ने किया डाक्टर राजपाल कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संविधान और नैतिकता को ताक पर रख दिया है.

उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है. वर्तमान की भाजपा सरकार से आम जनमानस में भय व्याप्त हैं छात्र लाठियां खा रहे है आम जनता भूख से मर रही हैं. अपराध चरमोत्कर्ष पर है लूट,हत्या, अपहरण,बालात्कार की घटनाएं रोज हो रहीं है पिछडों तथा दलितों का उत्पीड़न हो रहा है. भाजपा सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने में लगी है. विधान परिषद में बिना बहुमत के गुण्डागर्दी के दम पर आर्थिक आधार पर आरक्षण का बिल पास करा लिया गया. बाबा भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की अवहेलना और तिरस्कार करने से प्रदेश सरकार बाज नहीं आ रही. उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में पिछड़ों की आबादी 52 प्रतिशत है. उन्हें उसी के आधार पर आरक्षण भी दिया जाना चाहिए, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग को सरकार अनसुना कर रही है.

इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी अखिलेश यादव, अवधेश यादव, विजय बहादुर यादव यशपाल रावत, अमरेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेलवे सेफ्टी जोन पर बनी हटाई जाएं 48 हजार झुग्गियां

Next Post

रांची में आठ ‘स्टैटिक टेस्ट सेंटर’ पर कोरोना जांच शुरू

Next Post
रांची में आठ ‘स्टैटिक टेस्ट सेंटर’ पर कोरोना जांच शुरू

रांची में आठ 'स्टैटिक टेस्ट सेंटर' पर कोरोना जांच शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d