BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UP में चल रहा है जंगलराज, हो रहा है लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघातः रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
October 5, 2020
in समाचार
भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिए सभी हदे पार की: डॉ. रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस  का मौन सत्याग्रह कार्यक्रम हुआ. इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि भाजपानित सरकारों में देश उत्तर प्रदेश में जंगलराज चल रहा है लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात हो रहा है.

आदित्यनाथ सरकार के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, महिलाओं पर अत्याचार के मामले देश सबसे ज्यादा घटित हो रहे हैं हाथरस की घटना इसका प्रमाण है. उन्होंने कहा कि हम सभी कांग्रेसजन महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सत्याग्रह कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश की सरकार के ए डी जी लॉ एंड ऑर्डर को कानून का ज्ञान नहीं है या फिर सरकार के इशारे पर बलात्कार की घटना से इनकार कर रहे हैं, जबकि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में ही यह स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया गया है कि ऐसे मामलों में पीड़िता का बयान ही दुष्कर्म की पुष्टि के लिए काफी है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं भी पुलिस अधिकारी रहा हूं कानूनी प्रावधानों से भली भांति अवगत हूं, पर हाल के दिनों मोदी एवं योगी समेत देश के अन्य भाजपा नीत सरकारों के द्वारा लोगों को संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखने के लिए तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है.

हाथरस की घटना में भी पहले दलित समाज की बेटी से दुष्कर्म होता है. राज्य सरकार के निर्देश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर पीड़िता का उचित इलाज की व्यवस्था तक सरकार सुनिश्चित नहीं करवाती.

उन्होंने कहा कि पीड़िता अस्पताल में जीवन से संघर्ष में जिंदगी की जंग जब हार जाती है, तो सरकार के इशारे पर आनन-फानन में बगैर रीति रिवाजों को पूरा किये परिवार की सहमति के बगैर आधी रात में शव को जबरन जला दिया जाता है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है.

मृत्यु पूर्व दर्ज बयान को भी झुठलाने और बलात्कार की घटना से इनकार किया जाना संविधान का अपमान है. डॉ उरांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राहल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा के द्वारा पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर पुलिस के द्वारा किस प्रकार बल प्रयोग किया गया. यह पूरी दुनिया और देश ने देखा है . कांग्रेस पार्टी शोषित पीड़ित दलित और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए कृतसंकल्पित है .

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बीजेपी सरकार कुलदीप सेंगर जैसे विधायकों और चिन्मयानंद जैसे नेताओं पर लगाम नही लगा पाती जो दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम देने के साथ साथ पीड़िता के परिजनों की हत्या करवाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. यही कारण है कि हाथरस जैसी घटनाएं लगातार घट रही हैं.

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के द्वारा पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जो संघर्ष आरम्भ किया गया है उसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता तैयार है. कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सरकार का रवैया पूरी तरह से लोकतंत्र का गला घोंटने वाला है, वहां की डरपोक भाजपा सरकार आखिर किसके इशारे पर अपराधियों को बचाने में लगी हुई है.

मौन सत्याग्रह में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, कार्यक्रम प्रभारी रविन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे.

पार्टी प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोरनाथ शाहदेव, आभा सिन्हा, डॉ. राकेश किरण, अमूल्य नीरज खलखो ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन रांची जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा ने किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुराने घर में बलमुचू और सुखदेव की भी हो सकती है वापसी, केंद्रीय नेतृत्व ले रहा फीड बैक

Next Post

Bihar Election 2020: दल-बदल करने वाले छत्रप बिगाड़ेंगे गठबंधनों का खेल

Next Post
Bihar Election 2020: दल-बदल करने वाले छत्रप बिगाड़ेंगे गठबंधनों का खेल

Bihar Election 2020: दल-बदल करने वाले छत्रप बिगाड़ेंगे गठबंधनों का खेल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d