BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कनीय अभियंता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

by bnnbharat.com
June 28, 2020
in समाचार
कनीय अभियंता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Share on FacebookShare on Twitter
  • लाॅकडाउन के दौरान 454 लोगों ने किया सुसाइड

लोहरदगा/रांची: झारखंड में लोहरदगा जिला के जिला परिषद के कनीय अभियंता राहुल कुमार सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के ब्लाॅक काॅलोनी स्थित अपने घर में शनिवार की रात राहुल कुमार सिंह ने फांसी लगायी.

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें स्थानीय सन्त उर्सुला अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

मूल रूप से बिहार के जहानाबाद के रहने वाले राहुल कुमार सिंह लोहरदगा में अपनी सेवा देने वाले कनीय अभियंता रामायण सिंह के दामाद थे. हाल में ही रामायण सिंह का भी निधन हुआ है.

राहुल कुमार सिंह जिला परिषद के अलावे आईटीडीए में भी कनीय अभियंता के प्रभार में थे. घटना के बारे में कहा जा रहा है कि राहुल कुमार सिंह का घर में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

इसके बाद राहुल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार के सदस्यों को जब राहुल द्वारा फांसी लगाने की जानकारी हुई तो लोगों ने शोर मचाया.

इसके बाद आसपास के लोग राहुल के घर पहुंचे. राहुल को फांसी से उतारकर तत्काल इलाज के लिए संत उर्सुला अस्पताल परिसर स्थित सदर अस्पताल में लाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

इस घटना से लोहरदगा में सनसनी फैल गई है. लोग सहज विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि हमेशा जिंदा दिल और हंसमुख रहने वाले कनीय अभियंता राहुल कुमार सिंह ने आत्महत्या जैसा दुर्भाग्यपूर्ण कदम उठाया है.

राहुल कुमार सिंह की पत्नी और उनकी साली भी लोहरदगा के अलग-अलग प्रखंड में कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत हैं. इस घटना से घर में कोहराम मच गया है, घर वालों के अलावा आस पड़ोस के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल है. इधर सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत की जनता ने लड़ी कोरोना के खिलाफ लड़ाई, देश को बनाया आत्मनिर्भर: PM मोदी

Next Post

कोलियरी मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने केएन त्रिपाठी

Next Post
कोलियरी मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने केएन त्रिपाठी

कोलियरी मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने केएन त्रिपाठी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d