BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भावी डॉक्टर्स के साथ रैगिंग का जघन्य मामला, मुंडवाए गए सिर के बाल

by bnnbharat.com
August 21, 2019
in समाचार
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भावी डॉक्टर्स के साथ रैगिंग का जघन्य मामला, मुंडवाए गए सिर के बाल
Share on FacebookShare on Twitter

सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रथम वर्ष के करीब 150 छात्रों का सीनियर छात्रों द्वारा सिर मुंडवा दिया गया। इसके बाद उन्हें लाइन लगाकर सिर झुकाकर कक्षाओं में आना पड़ता है। कक्षाओं के बाद लाइन में ही सिर झुकाकर वे सलाम करते हुए हॉस्टल की तरफ जाते हैं। हालांकि अभी तक किसी छात्र ने रैगिंग की शिकायत नहीं की है।

यह रैगिंग पिछले छह दिनों से सीनियर स्टूडेंटों द्वारा की जा रही थी। छात्राओं को भी चोटी बांधने के निर्देश दिए गए और कैंपस से निकलते समय इन छात्रों को एप्रेन के थर्ड बटन पर सिर करने को कहा गया है। इस वर्ष प्रथम वर्ष में 200 छात्रों ने भाग लिया है। यह हाल तब है जब प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के हॉस्टल पर सुरक्षा कर्मियों का कड़ा पहरा है। हॉस्टल से लेकर कक्षाओं तक सुरक्षा के इंतजाम हैं। इसके बावजूद भी सीनियर्स का फरमान हॉस्टलों में पहुंच गया।

मंगलवार को हॉस्टल से कॉलेज जाते समय छात्र-छात्राएं नीची निगाह से जाते हुए दिखाई दिए। सीनियर्स को सलाम भी किया। बताया गया है कि बीते दिनों अवकाश के दौरान ही सभी छात्रों का सिर मुंडवा दिया था। इस संबंध में कुलपति प्रो. राजकुमार ने बताया कि मामले में प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी गई है जो रैगिंग की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि वे शाम को खुद छात्रों से बात करने पहुंचे हैं। हालांकि रैगिंग की बात किसी ने उन्हें नहीं बताई है। शिकायत करने के लिए कोई सामने नहीं आया है। छात्रों का कहना है कि बाल उन्होंने स्वेच्छा से कटवाए हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकुड़ में सैंकड़ों महिला लाभुकों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिला गैस चूल्हा और सिलिंडर

Next Post

उत्तर प्रदेश में गंगा पर पुल बनाने के लिए ‘जल सत्याग्रह’ किया शुरू

Next Post
उत्तर प्रदेश में गंगा पर पुल बनाने के लिए ‘जल सत्याग्रह’ किया शुरू

उत्तर प्रदेश में गंगा पर पुल बनाने के लिए 'जल सत्याग्रह' किया शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d