BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरायकेला-खरसावां में जुसको करेगा बिजली आपूर्ति

by bnnbharat.com
October 24, 2019
in समाचार
सरायकेला-खरसावां में जुसको करेगा बिजली आपूर्ति

Jusco will supply electricity in Seraikela-Kharsawan

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची मेसर्स टाटा स्टील लिमिटेड (टीएसएल) जमशेदपुर तथा जमशेदपुर यूटिलिटी सर्विसेज कंपनी (जुसको) सरायकेला खरसावां में जीबीएनएल के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति का प्रस्ताव पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने अपने निदेशक मंडल की 41वीं बैठक में सहमति देते हुए झारखंड राज्य विद्युत निगम नियामक आयोग की सहमति के लिये भेजा है. सहमति प्राप्त होते ही टीएसएल जमशेदपुर में तथा जुसको को सरायकेला में विद्युत आपूर्ति शुरू कर देगी.

ज्ञात हो कि झारखंड में एक से ज्यादा बिजली वितरण लाइसेंसी कंपनियां एक क्षेत्र में बिजली वितरण का कार्य कर रही हैं. समान्तर लाइसेंसी होने के बावजूद वर्तमान में टीएसएल एवं जुसको के द्वारा झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के तुलना में कम संख्या में घरेलू उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जा रही है.

अभी दोनों समानान्तर बिजली वितरण लाइसेंसी टीएसएल एवं जुसको मुख्य रूप से उच्च विभव वाले उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति करते हैं, जिसके कारण बिजली वितरण लाइसेंसी के विद्युत दर में असमानता है. इससे टीएसएल एवं जुसको के यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन का निर्वहण नहीं हो पा रहा है.

इसी संदर्भ में टीएसएल ने जमशेदपुर क्षेत्र तथा जुसको ने सरायकेला-खरसावां में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के क्षेत्राधिकार चिन्हित 11 हजार केभी के फीडरों से संबंधित उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति करने के लिए प्रस्ताव दिया.

इनके प्रस्ताव पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल के 41वीं बैठक में मेसर्स टाटा स्टील लिमिटेड (टीएसएल) जमशेदपुर तथा जमशेदपुर यूटिलिटी सर्विसेज कंपनी (जुसको) सरायकेला खरसावां में जीबीएनएल के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति कराने का निर्णय लिया गया है.

इस निर्णय को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग में सहमति के लिए भेजा गया है. नियामक आयोग के सहमति प्राप्त होते ही टीएसएल जमशेदपुर में तथा जुसको को सरायकेला में विद्युत आपूर्ति शुरू कर देगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनता दरबार का किया गया आयोजन, 30 लोगों ने किया समस्याओं को लेकर आवेदन

Next Post

जानकी प्रसाद यादव ने किया सूर्यकुण्ड में पर्यटनीय विकास योजनाओं का उद्घाटन

Next Post
जानकी प्रसाद यादव ने किया सूर्यकुण्ड में पर्यटनीय विकास योजनाओं का उद्घाटन

जानकी प्रसाद यादव ने किया सूर्यकुण्ड में पर्यटनीय विकास योजनाओं का उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d