BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिर्फ चिट्ठी या व्रत रखने से झारखंड की स्थिति ठीक नहीं होगी: डॉ इरफान अंसारी

भाजपा के शीर्ष नेताओं को अपने वेतन के पैसे से चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली भेजूंगा

by bnnbharat.com
June 5, 2020
in Uncategorized
सिर्फ चिट्ठी या व्रत रखने से झारखंड की स्थिति ठीक नहीं होगी: डॉ इरफान अंसारी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आज विधायक डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा के शीर्ष नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सिर्फ घर बैठकर पत्र लिखने से या फिर व्रत रखने से झारखंड की स्थिति नहीं सुधर सकती. मैं अपने वेतन का पैसा देकर भाजपा के शीर्ष नेता अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, सीपी सिंह को चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली जाने का किराया दूंगा ताकि यह लोग झारखंड की समस्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखेंगे और झारखंड के लिए आर्थिक पैकेज लेकर आएंगे. इस वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण झारखंड में वित्तीय संकट आ गई है परंतु केंद्र सरकार झारखंड को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रही है. झारखंड में भाजपा की सरकार नहीं होने के कारण केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. यह सरासर गलत है.

आगे विधायक ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन सरकार का गठन कब हुआ जब राज्य का खजाना खाली मिला. पूर्व की सरकार ने झारखंड को दोनों हाथों से लूटने का काम किया. उसके तुरंत बाद झारखंड कोरोना वायरस के चपेट में आ गया. फिर भी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं और हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इन समस्याओं से उबर कर बाहर आ सके. ऐसे में केंद्र सरकार को भी आगे बढ़कर इनकी मदद करनी चाहिए और आर्थिक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंधविश्वास : छतरपुर में महिलाओं ने की कोरोना माता की पूजा, ताकि परिवार सुरक्षित रहे

Next Post

लखीसराय में फिर मिले चार कोरोना पॉजिटिव मरीज

Next Post
लखीसराय में फिर मिले चार कोरोना पॉजिटिव मरीज

लखीसराय में फिर मिले चार कोरोना पॉजिटिव मरीज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d