BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूं ही नहीं कहा जाता रक्तदान महादान: डीसी

by bnnbharat.com
April 11, 2021
in समाचार
श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा के साथ सुरक्षित जलार्पण कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

रक्तदान करने वाले लोगों को उपायुक्त ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

देवघर: देवघर के उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री ने रक्तदान कर भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, देवघर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर उपायुक्त ने लोगों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है, बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुंचता है. कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनकी सेहत खराब हो जायेगी, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है.

ऐसे लोग सोचते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी हो जायेगी और वे बीमार पड़ जायेंगे; जो कि पूर्णतः मिथ्या है. रक्तदान महादान है एवं वास्तव में सच यह है कि रक्तदान करने के पश्चात कुछ समय में हीं हमारे शरीर में दिये गये रक्त की आपूर्ति पुनः हो जाती है. इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है.

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आगे कहा कि रक्तदान करने से जो खुशी व स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ हमें मिलता है, वह दूसरे किसी और तरीके से नहीं मिल सकता है. स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी रक्तदान करें. 

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रक्तदान के प्रति समर्पित रक्त दाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी के निस्वार्थ सेवा भाव के कारण ही आज लोगों के रक्त की जरूरतें पूरी हो रही है. रक्त की पर्याप्त आपूर्ति के लिए मेरा आप सभी से आग्रह होगा कि आप सभी इस मानव सेवा में निस्वार्थ रूप से नियमित रक्तदान करने के समर्पण और इच्छा को कायम रखें.

इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि कभी-कभी ब्लड बैंक में रक्त की अनुपलब्धता होने से रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है.

ऐसे में आवश्यक है कि हम सभी आगे आएं और एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति हेतु अवश्य रक्तदान करें. वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य ये भी है कि स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी रक्तदान करें.                     

इस दौरान लगभग 100 यूनिट रक्तदान हुआ एवं सभी रक्तदाताओं को रेडक्रॉस की तरफ से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया.

इसके अलावे मौके पर उपरोक्त के अलावे जिला नजारत उपसमाहर्ता   परमेश्वर मुंडा, गोपनीय प्रभारी   विवेक कुमार, संबंधित चिकित्सक, रेड क्रॉस सोसाइटी के जितेश राजपाल, मयंक राय, निरंजन कुमार, डॉ राजीव, आनन्द शाह, पीयूष जैसवाल, श्वेता शर्मा एवं संबंधित अधिकारी, चिकित्सक स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ग्रामीण भारती सेवा संस्था के तत्वावधान में हुआ आरटीआई पर बेविनार

Next Post

रांची रेलवे स्टेशन पर ‘कोविड-19 टेस्टिंग’ कार्य पर विशेष ध्यान

Next Post
कोरोना बना काल: हर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर चेकिंग शुरू, स्क्रीनिंग के बाद मिलेगा प्रवेश

रांची रेलवे स्टेशन पर 'कोविड-19 टेस्टिंग' कार्य पर विशेष ध्यान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d