हजारीबाग: हजारीबाग डीवीसी सर्किट हाउस के प्रांगण में नगर अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 25 सितम्बर को रांची के प्रभात तारा मैदान में जेवीएम पार्टी का जनादेश समागम महारैली कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई. आगामी 25 सितम्बर को हज़ारीबाग जिला से हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ताओं को प्रभात तारा मैदान ले जाने का संकल्प लिया गया और पुरे हज़ारीबाग जिला में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.
हज़ारीबाग के लोगों को तन-मन-धन से आगामी विधानसभा चुनाव में लग जाने की बात कही गई. इस बैठक में नगर कमेटी के प्रभारी विशाल कुमार वाल्मीकि मुख्य रूप से उपस्थित हुए, उन्होंने निर्देश दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी. मौके में जेवीएम के वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, राजेश गुप्ता, चौधरी प्रसाद, प्रयाग मेहता, विमल बिरुआ, विनोद गुरु,अजय कुमार मेहता, युवा जिला अध्यक्ष दीपक मेहता, कृष्णा मेहता, रमेश हेम्ब्रोम, उत्तम महतो, लोकनाथ मेहता, मिनहाज़ अंसारी, अज़ीज अंसारी, रौशन कुमार मेहता, पवन कुमार, लक्ष्मण कुमार मेहता, विनोद कुमार रवानी, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद इम्तियाज समेत सैकड़ो के संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए.

