NEW DELHI:-राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को भोपाल पहुंचे. उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात की. इसके बाद दोनों नेता निजी कार्यक्रमों के लिए ओरछा और फिर दतिया पहुंचे. इसके बाद साथ-साथ दिल्ली रवाना हुए. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई. साथ ही निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर भी मंथन किया गया.
मालूम हो, सिंधिया और शिवराज की मुलाकात करीब दस दिन पहले भी होनी थी, लेकिन शिवराज के ससुर के निधन के कारण यह मुलाकात आगे बढ़ गई थी. दोनों नेताओं की मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.

