BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल के बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पलटवार, कहा- पहले की होती इतनी चिंता तो…

by bnnbharat.com
March 9, 2021
in समाचार
सीमा पर जवानों की शहादत के कारण राहुल गांधी का जन्मदिन नहीं मनायेंगे कांग्रेसी

सीमा पर जवानों की शहादत के कारण राहुल गांधी का जन्मदिन नहीं मनायेंगे कांग्रेसी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पार्टी से बगावत कर बीजेपी (BJP) में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को लेकर भविष्यवाणी की थी कि वह भाजपा में रहकर कभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके लिए उन्हें वापस कांग्रेस में आना होगा.इसके साथ ही राहुल ने सिंधिया को बैकबेंचर बताया था. अब राहुल की इस भविष्यवाणी पर बीजेपी राज्यसभा सांसद सिंधिया ने पलटवार किया है.सिंधिया का राहुल पर पलटवार

राहुल के बयान पर सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी आज उनकी जितनी चिंता कर रहे हैं अगर पहले की होती तो स्थिति कुछ और होती.’ उन्होंने न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा, ‘जब मैं कांग्रेस में था, यदि राहुल गांधी मुझे लेकर इतने ही गंभीर होते जितना अभी हैं, तो स्थिति अलग होती.’राहुल गांधी ने सिंधिया को बताया था बैकबेंचर

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में रहकर कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और उन्हें लौटकर कांग्रेस में आना होगा. सूत्रों के मुताबिक राहुल ने यह टिप्पणी भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की. एक सूत्र ने बताया कि राहुल गांधी ने बैठक में कहा, ‘मैंने ज्योतिरादित्य सिंधिया से कहा था कि आप मेहनत करिए, एक दिन मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे.’ कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सिंधिया भाजपा में ‘बैकबेंचर’ हैं.सिंधिया भाजपा में रहकर कभी नहीं बनेंगे CM- राहुल

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने कहा, ‘आप लोग लिखकर ले लीजिए, वह (सिंधिया) भाजपा में कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. उन्हें यहां वापस आना होगा.’ उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह से टकराव के बीच सिंधिया पिछले साल मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे. सिंधिया खेमे के 20 से अधिक विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था जिसके बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी. युवा कांग्रेस की बैठक के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राहुल गांधी से पार्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक बार फिर संभालने का आग्रह किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मछलीपालन विभाग पर राहुल के बयान पर बोले गिरिराज, कहा- राहुल गांधी को भेजा जाए स्कूल

Next Post

‘दिल्ली के इस बजट में है साल 2047 का विजन’, पढ़ें क्या-क्या बोले सीएम केजरीवाल

Next Post
केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, दिल्लीवासियों को मिलेगी Free WiFi, लगेंगे 11 हजार हॉटस्पॉट

'दिल्ली के इस बजट में है साल 2047 का विजन', पढ़ें क्या-क्या बोले सीएम केजरीवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d