BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वर्तमान चीफ सेक्रेट्री डॉ तिवारी को एक्सटेंशन नहीं, मुख्य सचिव की दौड़ में के.के खंडेलवाल आगे

by bnnbharat.com
March 28, 2020
in Uncategorized
वर्तमान चीफ सेक्रेट्री डॉ तिवारी को एक्सटेंशन नहीं, मुख्य सचिव की दौड़ में के.के खंडेलवाल आगे

वर्तमान चीफ सेक्रेट्री डॉ तिवारी को एक्सटेंशन नहीं, मुख्य सचिव की दौड़ में के.के खंडेलवाल आगे

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • खंडेलवाल योजना सह वित्त विभाग के हैं अपर मुख्य सचिव

  • मिड टेन्योर के लिए खंडेलवाल को सरकार मान रही है बेहतर

  • विकास आयुक्त सुखदेव सिंह की भी है चर्चा

  • वर्तमान सीएस का कार्यकाल सिर्फ तीन दिन है बचा

रांचीः झारखंड के नए मुख्य सचिव की तलाश जोरशोर से चल रही है. कई अधिकारी इस पद को पाने की जुगत भिड़ा रहे हैं. इसमें अब योजना सह वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के खंडेलवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है. इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि मिड टेन्योर के लिए खंडेलवाल ही सबसे बेहतर हैं. खंडेलवाल का कार्यकाल 31 जुलाई 2022 तक का है. इसके अलाला विकास आयुक्त सुखदेव सिंह के नाम की भी चर्चा है. वर्तमान मुख्य सचिव डी.के तिवारी का कार्यकाल महज तीन दिन ही बचा हुआ है. वे 31 मार्च को रिटायर हो जाएंगे.

क्यों खंडेलवाल हैं दौड़ में आगे

सरकार राज्य मिड टेन्योर के लिए मुख्य सचिव चाहती है. खंडेलवाल 31 जुलाई 2022 में रिटायर होंगे. इससे पहले खंडेलवाल कई महत्वपूर्ण विभागों की भी जिम्मेवारी संभाल चुके हैं. खंडेलवाल 1988 बैच के अफसर हैं.

सीएम का प्रधान सचिव

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पद अब भी खाली है. करीब चार महीने से यह पद खाली है. इस पद के लिए वर्तमान नगर विकास सचिव विनय चौबे की चर्चा थी. इसके बाद पंजाब कैडर के आइएएस डिप्रभा लकड़ा का नाम उछला. हालांकि लकड़ा के लिए केंद्र सरकार से अनुमति जरूरी है. बताया जाता है कि केंद्र से अनुमति नहीं मिल पा रही है.

एक्का के नाम की चर्चा

अब मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के लिए राजीव अरुण एक्का का नाम चर्चा में है. एक्का अभी श्रम सचिव हैं. बतातें चलें कि एक्का अभी सरकार के सबसे नजदीकी अधिकारियों में शामिल हैं. मुख्यमंत्री उनपर अधिक भरोसा कर रहे हैं. सरकार बनने के साथ ही उन्हें कई अहम विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

सीएस रैंक के ये हैं अफसर

झारखंड में मुख्य सचिव रैंक के आठ पद हैं. वर्तमान में छह पदस्थापित हैं. झारखंड कैडर के अमित खरे, एनएन सिन्हा और अलका तिवारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. डीके तिवारी, इंदू भूषण चतुर्वेदी, सुखदेव सिंह, अरुण कुमार सिंह, केके खंडेलवाल और एल ख्यांगते राज्य में विभिन्न पदों पर पदस्थापित हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कम कीमत में जिला प्रशासन बेच रही है सब्‍जी

Next Post

आप सभी की कुशलता, आपके सहयोग के बिना संभव नहीं: हेमंत सोरेन

Next Post
आप सभी की कुशलता, आपके सहयोग के बिना संभव नहीं: हेमंत सोरेन

आप सभी की कुशलता, आपके सहयोग के बिना संभव नहीं: हेमंत सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d