BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

K V P राव ने प्रमोशन लेने से किया इंकार

by bnnbharat.com
August 28, 2019
in समाचार
K V P राव ने प्रमोशन लेने से किया इंकार

K V P Rao refuses to take promotion

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सहायक महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) के.वी.पी राव को उप-महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) का पद सौंपने का निर्णय लिया. हालांकि, राव ने मौजूदा महाप्रबंधक सबा करीम पर तंज कसते हुए प्रमोशन लेने से इंकार कर दिया.

राव ने CEO राहुल जौहरी से कहा, “सबा करीम (महाप्रबंधक क्रिकेट संचालन) ने मुझे हस्ताक्षरित पत्र सौंपा और सहायक महाप्रबंधक से उप-महाप्रबंधक बनाए जाने की सूचना दी. मुझे खुशी है कि आखिरकार मेरी कड़ी मेहनत को BCCI प्रबंधन ने स्वीकार किया और मेरा प्रमोशन करने का निर्णय लिया.”

राव ने कहा, “मैं इस अवसर पर विचार के लिए BCCI प्रबंधन को धन्यवाद देता हूं, लेकिन मैं निवेदन करना चाहता हूं कि मुझे सहायक महाप्रबंधक के पद पर बनाए रखा जाए. पद का नाम वास्तव में मेरे लिए मायने नहीं रखता है क्योंकि मैंने जो काम किया है, वो किसी महाप्रबंधक से कम नहीं है.”

उन्होंने जौहरी से कहा, “जब IPL के COO की जगह खाली थी, तो हेमंग अमीन को सहायक महाप्रबंधक से COO बनाया गया. 2011 से IPL में शामिल होने के उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रमोशन दिया गया था. यहां मैं उल्लेख करना चाहूंगा कि नवंबर 2010 में BCCI में शामिल हुआ था और BCCI में शामिल होने से पहले 20 से भी अधिक वर्षों तक टाटा स्टील के साथ काम कर चुका था.”

उन्होंने आगे कहा, ” डॉ. श्रीधर के इस्तीफे के बाद महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) की जगह खाली होने पर मुझे पूरी उम्मीद थी कि घरेलू सीजन को संभालने का मेरा अनुभव मेरे पक्ष में काम करेगा और मुझे भी IPL के COO की तरह महाप्रबंधक बनाया जाएगा.”

राव ने मौजूदा महाप्रबंधक करीम पर भी तंज कसा.

उन्होंने लिखा, “मुझे पूरा विश्वास है कि मैं एक अच्छा महाप्रबंधक बनता, लेकिन शायद मेरी सभी उपलब्धियां मुझे महाप्रबंधक के पद तक पहुंचाने में समर्थ नहीं हैं. मुझमें कुछ ऐसे गुणों की कमी हो सकती है जो मौजूदा महाप्रबंधक के पास हैं और इसी कारण से BCCI ने मुझे महाप्रबंधक या COA, NCA के रूप में आगे नहीं बढ़ाया.”

राव को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में भी काम करने का अनुभव है, लेकिन उन्हें NCA का COO भी नहीं बनाया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मानव तस्करी विषय पर CID सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Next Post

खूंटी : बाइक दुर्घटना में 2 लोगों की मौत, 2 घायल

Next Post
खूंटी : बाइक दुर्घटना में 2 लोगों की मौत, 2 घायल

खूंटी : बाइक दुर्घटना में 2 लोगों की मौत, 2 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d