BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

काबुल विस्फोट मामला : अफगानिस्तान ने 100वां स्वतंत्रता दिवस समारोह किया स्थगित

by bnnbharat.com
August 19, 2019
in समाचार
काबुल विस्फोट मामला : अफगानिस्तान ने 100वां स्वतंत्रता दिवस समारोह किया स्थगित

Kabul blast case: Afghanistan postponed 100th Independence Day celebrations

Share on FacebookShare on Twitter

काबुल : अफगानिस्तान सरकार ने देश की 100वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले समारोह को स्थगित कर दिया है, जो ऐतिहासिक दर-उल-अमन पैलेस में सोमवार के लिए निर्धारित था. खामा प्रेस के मुताबिक, राष्ट्रपति के प्रवक्ता सेदिक सेदिक्की ने कहा कि सचिवालय ने राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी के निर्देश पर अफगानिस्तान के 100वें स्वतंत्रता समारोह के आयोजन को टाल दिया है. राष्ट्रपति ने काबुल में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति सम्मान व संवेदना व्यक्त करने के लिए यह फैसला लिया है.

Also Read This:- झारखंड में नियम विरुद्ध चल रहे हैं AC स्लीपर बसें

सेदिक ने आगे कहा कि राष्ट्रपति अफगानिस्तान के 100वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक भाषण देंगे और स्वतंत्रता मीनार पर पुष्प चक्र अर्पित करेंगे.

गौरतलब है कि शनिवार रात काबुल में एक शादी समारोह के दौरान विस्फोटकों से लैस एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था, जिसमें 63 लोग मारे गए और 182 घायल हो गए. इस बीच रविवार को विस्फोट में मारे गए लोगों को दफनाया गया, अधिकांश को सामूहिक रूप से दफनाया गया.

Also Read This:- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली में निधन

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने एक बयान में कहा, “मैं वेडिंग हॉल में अमानवीय हमले की कड़ी निंदा करता हूं. फिलहाल मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता इस बर्बर हमले के पीड़ितों के परिवारों की मदद करना है.”

तलिबान ने हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंचपरगना में धूम धाम से मनायी गयी मनसा पूजा

Next Post

रात्रि में ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले छह लुटेरों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Next Post
रात्रि में ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले छह लुटेरों को पुलिस ने लिया हिरासत में

रात्रि में ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले छह लुटेरों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d