ज्योत्सना,
खूंटी: अस्वस्थ रहने के बावजूद वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा ने खूंटी विधानसभा क्षेत्र के अनिगड़ा के 116 मतदान केंद्र में अपना वोट डाला.
अस्वस्थ रहने के बावजूद कड़िया मुंडा वोट डालने निकले. वोट डालने के बाद उन्होंने बूथ में स्थित स्वास्थ्य कर्मियों से अपने स्वास्थ्य की जांच भी करायी.
वोट डालने के बाद उन्होंने कहा आज हो रहे 20 विधानसभा सीटों के 10 में से 12 सीटों में भाजपा को सीट मिल सकती है.
खूंटी में पहले पत्थलगड़ी के बाद वोट बहिष्कार की बातें आती थी. लेकिन जिस तरह से लोग वोट डालने निकल रहे हैं, यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है.

