जमशेदपुरः पिछले दिनों कोलकाता के हैरिटेज कॉलेज में संपन्न इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जमशेदपुर के कदमा स्थित केरला पब्लिक स्कूल के कक्षा 9 वीं के छात्र संचित मुखर्जी ने परचम लहराया है. वही पूरे इस्टर्न रीजन का इकलोता विजेता बनने का गौरव हासिल किया है.
मंगलवार को केपीएस कदमा स्कूल प्रांगण में संचित के इस उपलब्धि पर स्कूल असेंबली में संचित और उनके माता- पिता को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया.
वहीं संचित की उपलब्धि पर स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिला मुखर्जी ने बताया कि संचित जिस प्रतियोगिता में जीतकर आया है, उसमें देशभर के सीबीएसी, आईसीएसी और स्टेट के स्कूलों के छात्र पार्टीसिपेट करते हैं. इस चैंपियनशिप में आईसीएसी ओवरऑल चैंपियन हुआ है.
जिसमें संचित ने पूरे इस्टर्न रीजन में यह उपलब्धि हासिल की है. प्रिंसिपल ने संचित के बेहतर भविष्य की कामना की. साथ ही उसके परिजनों और शिकक्षों के प्रति भी आभार प्रकट किया और कहा, इस साल होनेवाले सीआईसी में भी उसे सम्मानित किया जाएगा.

