BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कैलाश विजयवर्गीय को मिली जेड प्लस सुरक्षा और बुलेटप्रूफ कार

by bnnbharat.com
December 14, 2020
in समाचार
कोरोना संकट पर लोगों को गुमराह कर रही ममता सरकार: भाजपा नेता
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की सुरक्षा में इजाफा किया गया है. ऐसा पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के काफिले में पथराव के बाद हुआ है. इस हमले में विजयवर्गीय की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए थे जिसमें उनके हाथ में चोट लग गई थी. हमले के बाद जब उन्होंने अपना मेडिकल कराया तो उसमें पता चला कि उनके हाथ में लिगामेंट फ्रैक्चर हो गया है.

इस हमले के बाद अब भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की सुरक्षा बढ़ाकर उसे जेड प्लस कर दी गई है. अब उन्हें बुलेट प्रूफ गाड़ी भी मिलेगी. बता दें कि बंगाल में बीते दिनों नड्डा दौरे पर गए थे. दक्षिण 24 परगना में उनके काफिले पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थित लोगों ने हमला कर दिया था. बुलेटप्रूफ गाड़ी होने की वजह से नड्डा इस हमले से बच गए थे.

बगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. वहीं बंगाल के भाजपा प्रभारी के तौर पर विजयवर्गीय लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं और राज्य में पार्टी की स्थिति मजबूत करने में लगे हुए हैं. नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े मंत्रियों ने ममता सरकार की आलोचना की थी. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी घटना के बाद गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीमा विवाद पर बोले रावत- भारत किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार

Next Post

26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की जमानत याचिका खारिज

Next Post
26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की जमानत याचिका खारिज

26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की जमानत याचिका खारिज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d