BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Sholay फिल्म के Kaalia का 78 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

by bnnbharat.com
September 30, 2019
in Uncategorized
Sholay फिल्म के Kaalia का 78 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
Share on FacebookShare on Twitter

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का आज यानी 30 सितंबर को 78 साल की उम्र में निधन हो गया है. फिल्मी दुनिया का ये रोशन चिराग हमेशा के लिए बुझ गया है. विजू खोटे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. आज सुबह उन्होंने अपने मुंबई के घर में आखिरी सांसें लीं.

विजू खोटे के निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है. फिल्मी जगत के लोगों के साथ उनके तमाम फैन्स काफी दुखी हैं. बता दें कि विजू खोटे ने फिल्म शोले में कालिया का आइकॉनिक कैरेक्टर प्ले किया था. विजू खोटे के कालिया के किरदार ने लोगों के दिलों पर इतनी गहरी छाप छोड़ी कि आज भी उन्हें कालिया के कैरेक्टर के लिए जाना जाता है.

विजू खोटे साल 1964 से फिल्मी दुनिया से जुड़े थे. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया. शोले फिल्म के अलावा उन्हें अंदाज अपना अपना में उनके कैरेक्टर के लिए भी जाना जाता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजू खोटे (Viju Khote) ने हिंदी और मराठी समेत कुल मिलाकर 300 फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे जबरदस्त पहचान फिल्म ‘शोले’ से मिली है. इस फिल्म में डाकू ‘कालिया’ बने विजू खोटे का एक डायलॉग (सरदार मैंने आपका नमक खाया है) भी काफी फेमस है. इस फिल्म के बाद विजू खोटे ने सलमान खान और आमिर खान की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में भी जबदरस्त रोल अदा किया था. इस फिल्म में विजू खोटे ने रॉबर्ट का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था.

विजू खोटे (Viju Khote) ने फिल्म ‘या मालक’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह रामपुर का लक्ष्मण, हद कर दी आपने, गोलमाल 3 और बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए. बताया जा रहा है कि विजू खोटे (Viju Khote) का अंतिम संस्कार मुंबई में ही 11 बजे किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार में कुदरत के कहर से आज भी राहत नहीं, अभी तक 27 की मौत

Next Post

दिल्ली में मेगा शो कराकर भाजपा तलाश रही है सियासी जमीन

Next Post
दिल्ली में मेगा शो कराकर भाजपा तलाश रही है सियासी जमीन

दिल्ली में मेगा शो कराकर भाजपा तलाश रही है सियासी जमीन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d