BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शराब के नशे में मां की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 9, 2020
in समाचार
शराब के नशे में मां की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter
मुंबई:  मुंबई में कई टुकड़ों में मिली लाश के सनसनीखेज मामले का खुलासा हो गया है. पुलिस ने मृतक महिला के 30 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया है. घाटकोपर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि उपनगर कुर्ला के निवासी सोहेल शेख ने शराब के नशे में 28 दिसंबर को कथित तौर पर अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी थी और बाद में शव के टुकड़े कर फेंक दिए थे.

उन्होंने बताया कि आरोपी को शराब पीने की लत थी और वह नौकरी भी नहीं करता था. आरोपी की पत्नी भी उसे कुछ महीने पहले छोड़कर चली गई थी. अधिकारी के अनुसार शेख और उनकी मां के बीच 28 दिसंबर को झगड़ा हुआ था और इसके बाद उसने कथित तौर पर अपनी मां का गला दबा दिया.

उन्होंने कहा कि उसे अगली सुबह तक इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसने क्या कर दिया है. पहले वह स्थानीय दरगाह पर गया लेकिन उसे शव ठिकाने लगाने का कोई रास्ता नहीं दिखा. इसके बाद उसे टीवी पर अपराध आधारित एक शो से शव को टुकड़े-टुकड़े करके फेंकने का विचार आया।

अधिकारी ने कहा कि शेख ने शव के टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। पीड़िता का धड़ 30 दिसंबर को विद्याविहार में किरोड रोड से बरामद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया.

इसके अगले दिन उपनगरीय घाटकोपर में कूड़े के डिब्बे से रेक्जिन शीट में लिपटे पैर बरामद हुए। चार जनवरी को पुलिस को सांताक्रुज-चेंबूर लिंक रोड पर एक पुल के नीचे से सिर मिला.

उन्होंने बताया कि तीनों स्थलों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से शेख की पहचान हुई. बाद में उसके पड़ोसियों ने बताया कि उसकी मां कई दिनों से लापता है. शेख ने अपनी बहन को मां के दिल्ली जाने की बात कही थी. इसके बाद जांच के आधार पर बुधवार दोपहर पुलिस शेख के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान शेख ने अपनी मां की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अम्लीय मिट्टी भी खद्यान्न उत्पादन में राज्य को बना रही पिछड़ा

Next Post

BNN खास : झारखंड के खनिज खदानों का हाल : 3976 लीजधारकों को आबंटित खदानों में से 2915 का काम बंद

Next Post
BNN खास : झारखंड के खनिज खदानों का हाल : 3976 लीजधारकों को आबंटित खदानों में से 2915 का काम बंद

BNN खास : झारखंड के खनिज खदानों का हाल : 3976 लीजधारकों को आबंटित खदानों में से 2915 का काम बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d